जामुड़िया : जामुड़िया नगरपालिका अंतर्गत वार्ड नंबर 17 के न्यू सातग्राम में रहनेवाले 40 वर्षीय समीर बनर्जी पर 20 वर्षीय युवती का यौन शोषण के प्रयास करने का आरोप लगाया गया है. इस संबंध में युवती ने जामुड़िया थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी समीर बनर्जी अपने एक अखबार का संवाददाता बताते हुए युवती को अपना सहकर्मी बनाया था. युवती दो महीना से उसके पास काम कर रही थी.
बीते दिन बांकुड़ा के एक लॉज में ले जाकर समीर बनर्जी ने उसका यौन शोषण करने का प्रयास किया. युवती ने इसकी जानकारी एसीपी अजय प्रसाद को दी एवं एसीपी के आदेशानुसार युवती का मामला दर्ज किया गया. एसीपी अजय प्रसाद ने बताया कि उक्त युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापामारी की जा रही है.






