Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

इलाहाबाद

राजा भैया के और करीब पहुंची सीबीआई टीम

प्रतापगढ़। बलीपुर के तिहरे हत्याकांड में अब सीबीआई की जांच की जद में राजा भैया और उनके अति करीबी आ गए हैं। अब सीबीआई राजा भैया की चौखट से मात्र कुछ कदम दूर है। शनिवार को एमएलसी गोपालजी समेत कई लोगों से सीबीआई कैंप कार्यालय में पूछताछ हुई। लगभग ढाई घंटे बाद बाहर निकले गोपालजी ने कहा कि न्याय के लिए राजा भैया परिवार नार्को टेस्ट भी कराने को तैयार है ताकि सच्‍चाई सबके सामने आ सके।

प्रतापगढ़। बलीपुर के तिहरे हत्याकांड में अब सीबीआई की जांच की जद में राजा भैया और उनके अति करीबी आ गए हैं। अब सीबीआई राजा भैया की चौखट से मात्र कुछ कदम दूर है। शनिवार को एमएलसी गोपालजी समेत कई लोगों से सीबीआई कैंप कार्यालय में पूछताछ हुई। लगभग ढाई घंटे बाद बाहर निकले गोपालजी ने कहा कि न्याय के लिए राजा भैया परिवार नार्को टेस्ट भी कराने को तैयार है ताकि सच्‍चाई सबके सामने आ सके।

पिछले तीन सप्‍ताह की जांच के दौरान सीबीआई के निशाने पर प्रधान व उसके हत्यारोपी के परिजन, घटनास्थल पर मौजूद रहे लोग और भगोड़े पुलिस वाले ही थे। राजा भैया और उनके साथ सीओ की हत्या में नामजद किसी से भी सीबीआई ने पूछताछ नहीं की थी। शुक्रवार को प्रधान के भाई पवन की ओर से राजा भैया, बाबागंज विधायक और उनके करीबियों पर धमकाने वाली तहरीर मिलने के बाद शनिवार को सीबीआई की जांच राजा भैया के करीबियों की ओर घूम गई। सीबीआई ने शनिवार को राजा भैया के अति करीबी एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपालजी को तलब कर लिया। इसके बाद से ही सीबीआई के राजा भैया के चौखट पर पहुंचने के कयास लगने लगे।

अपराह्न साढ़े तीन बजे गोपालजी सीबीआई के कैंप कार्यालय में दाखिल हुए। उनसे लगभग ढाई घंटे तक पूछताछ चली। सूत्रों का कहना है कि गोपालजी से घटनाक्रम के बाबत पूछताछ की गई क्योंकि घटना की जानकारी मिलने पर देर रात वह बलीपुर गांव पहुंचे थे। गोपालजी से पूछताछ के बाद यह कहा जा रहा है कि किसी भी दिन राजा भैया को सीबीआई तलब कर सकती है। हालांकि गोपाल जी ने सीबीआई को क्‍या जानकारी दी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

कैंप कार्यालय से बाहर निकलने के बाद गोपालजी ने पत्रकारों से कहा कि राजा भैया परिवार इस मामले में न्याय चाहता है। इधर, गोपालजी से पहले सीबीआई टीम ने बलीपुर गांव के गुल्ले सरोज, नन्हू सरोज, राममूरत पटेल, भोला पटेल, रामा, मुन्ना, लगडू सिंह से घंटों पूछताछ किया। सुबह प्रधान के घर पहुंची सीबीआई टीम ने परिजनों से घंटों पूछताछ कर सीओ की हत्या का राज उगलवाने का प्रयास किया था। हालांकि सीबीआई अभी कुछ खुलासा नहीं कर रही है, लेकिन बताया जा रहा है सीबीआई खुलासे के बिल्‍कुल करीब पहुंच चुकी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...