: 12 सप्ताह में रिपोर्ट देने का निर्देश : महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के कुलपति विभूति नारायण राय का खेल के कई राज जल्द ही खुलने वाले हैं. सीएजी को किए गए एक शिकायत के बाद उनके खिलाफ लगभग चालीस करोड़ रुपये के निर्माण कार्य में अनियमिता, डिस्टेंस मोड से एमबीए, बीबीए, बिना विजिटर की अनुमति से मारिशस विजिट, एप्वाइंटमेंट में गड़बड़ी समेत अधिकारों के दुरुपयोग के आरोपों को लेकर जांच के आदेश दिए गए हैं.
इसकी जांच सेंट्रल विजिलेंस कमीशन करेगा. कमीशन के डिप्टी सेक्रेटरी लीला चंद्रन द्वारा जारी किए गए पत्र में 12 सप्ताह के भीतर सभी मामले की जांच करके रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है. समझा जा रहा है कि पिछले लंबे समय तक अनियमिताओं को लेकर आरोपों का सामना कर रहे वीएन राय की मुश्किलें जल्द ही बढ़ने वाली हैं. अगर जांच में उन्हें किसी मामले में दोषी पाया गया तो उन्हें हटाने जाने से लेकर कानूनी कार्रवाई का भी सामना करना पड़ सकता है. नीचे जांच से जुड़े पत्र.








