Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

नीरज मेहरा बने पिंकसिटी प्रेस क्लब अध्यक्ष, विजेताओं की लिस्ट देखें

जयपुर। पिंकसिटी प्रेस क्लब की वार्षिक कार्यकारिणी 2013-14 के लिए शनिवार को हुए मतदान के बाद रविवार को मतों की गिनती की गई, जिसमें नीरज मेहरा ने अध्यक्ष पद के लिए हुई चुनावी दौड़ में जीत हासिल की और प्रेस क्लब के अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए। पिंकसिटी प्रेस क्लब की वार्षिक कार्यकारिणी के लिए हुए मतदान के बाद हुई मतगणना में क्लब कार्यकारिणी के अन्य सभी पदों का भी फैसला हुआ। इसमें उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, जनरल सेक्रेट्री और कार्यकारिणी सदस्यों का भी निर्वाचन हो गया।

प्रेस क्लब के कुल 898 सदस्यों में से कुल 770 सदस्यों द्वारा किए गए मतदान में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के रूप में नीरज मेहरा को कुल 370, किशोर शर्मा को 208, जगदीश शर्मा को 108 और राधारमन शर्मा को 77 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर राहुल गौतम और कान्हाराम कड़वा को जीत प्राप्त हुई। उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार राहुल गौतम को 305, कान्हाराम कड़वा को 179, परमेश्वर शर्मा को 174, तरूण जैन को 171 और वसीम कुरैशी को 168 मत मिले।

कोषाध्यक्ष पद के लिए मुकेश चौधरी को जीत मिली। कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनावी मैदान में उम्मीदवार मुकेश चौधरी को 310, योगेश शर्मा को 169, रघुवीर जांगिड़ 140 और यतीश शर्मा को 122 वोट हासिल हुए। जनरल सेक्रेट्री के उम्मीदवार के रूप में विकास शर्मा ने कुल 258 मत प्राप्त किए, इन्होने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मांगीलाल पारीक को 30 मतों से मात दी और जीत हासिल की। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में डीसी जैन, यशपाल भाटी, अशोक भाटी, कश्यप अवस्थी, राजेश पारीक, निखलेश शर्मा, गिरधारी लाल पारीक, जयसिंह गौड़, प्रेम शर्मा और शरद दाधीच निर्वाचित हुए।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...