दैनिक ट्रिब्यून अखबार के उप समाचार संपादक (डीएनई) विनोद कोहली ने अखबार से विदाई ले ली है. इस मौके पर उन्होंने अपने सभी सहयोगियों को संदेश भेजकर अखबार व साथियों के बेहतर भविष्य की शुभकामना दी. कोहली जी द्वारा प्रेषित संदेश इस प्रकार है-
सभी सहयोगियों के ध्यानार्थ…
साथियों लगभग 35 वर्ष की सेवा के बाद मैं आज दैनिक ट्रिब्यून से विदाई ले रहा हूं। इस दौरान मुझे आप सभी का पूर्ण सहयोग मिला है। विशेषकर, पिछले 2-3 महीनों के दौरान आप सभी ने समाचार-पत्र को नई दिशा देने में जो सहयोग दिया उसकी बदौलत ही अखबार की लोकप्रियता फिर से बढऩे लगी है। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे संवाददाताओं की पूरी टीम संपादक श्री संतोष तिवारी के नेतृत्व में इसी निष्ठा व कड़ी मेहनत से काम करते हुए दैनिक ट्रिब्यून को नयी बुलंदियों तक ले जायेगी।
शुभकामनाओं सहित
विनोद कोहली,
उप समाचार संपादक दैनिक ट्रिब्यून






