गोरखपुर से सूचना है कि यहां से प्रकाशित दैनिक जागरण के तीन ग्रामीण पत्रकारों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. कहा जा रहा है कि देवरिया जिले के सलेमपुर प्रभारी को नहीं खुश रख पाना तीनों पत्रकारों पर भारी पड़ा है. लिखने-पढ़ने से ज्यादा, अन्य गुणों के कारण पत्रकार बनने वाले सहजूर के पत्रकार राम कुमार सिंह ने जब जिला के लोगों को ओबलाइज करना बंद किया तो उन्हें बाहर कर दिया गया. हालांकि पत्रकार बनने से पहले उन्हें अखबार की एजेंसी भी दी गयी थी.
राम कुमार के पक्ष में आने की वजह से पिंडी के पत्रकार सत्य प्रकाश पाण्डेय और लार बाजार के पत्रकार विद्यानंद को भी बाहर कर दिया गया है. यहाँ यह भी बताया जा रहा है कि विद्यानंद २२०, रामकुमार १५० और सत्यप्रकाश १३० कापी की एजेंसी भी लिए थे. उधर इस संबंध में सलेमपुर के ब्यूरो प्रभारी का कहना है कि तीनों लोग पत्रकारिता कम, अन्य व्यवसायों में ज्यादा संलिप्त थे. साथ ही दफ्तर में आकर धमका रहे थे, ऐसे माहौल में उनसे काम लेना मुश्किल था.
उपरोक्त सूचनाओं में कोई कमी-बेसी नजर आए तो अपनी बात [email protected] के जरिए भड़ास तक पहुंचा सकते हैं.





