Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

बिहार

नवरुणा अपहरण मामले में बिहार डीजीपी को सम्मन जारी

पटना: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग(एनएचआरसी) ने पिछले वर्ष 18 सितंबर से लापता एक नाबालिग लड़की नवरुणा के अपहरण को लेकर राज्य के पुलिस महानिदेशक अभयानंद को नई दिल्ली स्थित आयोग के कार्यालय में 3 मई को हाजिर होने का निर्देश दिया है। एनएचआरसी ने इस घटना के बारे में शिकायत दर्ज करवाने के बाद रिपोर्ट तलब की थी, लेकिन राज्य पुलिस रिपोर्ट पेश नहीं कर सकी। आयोग ने कहा है, "पर्याप्त समय और अवसर दिए जाने के बावजूद मांगी गई रिपोर्ट नहीं मिली है। इस परिस्थिति में बिहार के पुलिस महानिदेशक रिपोर्ट के साथ व्यक्तिगत रूप से आयोग के समक्ष हाजिर हों।"

ज्ञात हो कि राज्य के मुजफ्फरपुर जिले में 18 सितंबर को 13 वर्ष की एक लड़की का उसके घर से अपहरण कर लिया गया। इस मामले में राज्य पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पिछले वर्ष अक्टूबर में दिल्ली विश्वविद्यालय में कानून के छात्र अभिषेक रंजन ने एनएचआरसी से शिकायत की और आयोग ने उस पर बिहार पुलिस को 6 दिसंबर तक रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा था। राज्य के गृह विभाग के मुताबिक बिहार पुलिस को दो-दो ताकीद जारी करने के बावजूद आयोग को इस घटना के बारे में कोई जवाब नहीं दिया गया। इस साल के शुरू में मामले की जांच बिहार पुलिस की अपराध अनुसंधान शाखा (सीआईडी) को जांच सौंप दी गई।

लड़की के पिता अतुल्य चक्रवर्ती ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी का भू माफियाओं ने अपहरण कर लिया है, क्योंकि उन्होंने एक कीमती जमीन का टुकड़ा बेचने से इनकार कर दिया था। चक्रवर्ती के घर के समीप नाले से एक कंकाल पाया गया था, लेकिन अदालती आदेश के बावजूद चक्रवर्ती दंपति ने डीएनए जांच के लिए रक्त का नमूना देने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि यह कंकाल उनकी बेटी का नहीं है।
 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...