मुंबई : पीटीआई के पूर्व वरिष्ठ पत्रकार व मेट्रो 7 डेज के संपादक नीलकंठ पारटकर हिंदी दैनिक दबंग दुनिया के संपादक नियुक्त किए गए हैं। दबंग दुनिया इस माह के मध्य मुंबई से प्रकाशित होने वाला है और इसके लिए मीडियाकर्मियों की चयन प्रक्रिया चल रही है।
मुंबई से प्रकाशित हिंदी दैनिक नवभारत के संवाददाता सुरेंद्र मिश्र को पदोन्नत कर विशेष संवाददाता के रूप में नियुक्त किया गया है। सुरेंद्र मिश्र पिछले 7 वर्षों से नवभारत में कार्यरत हैं और कई वर्षों से मंत्रालय की रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में जौनपुर के निवासी श्री मिश्र पिछले एक दशक से अधिक से पत्राकरिता कर रहे हैं। नवभारत से पहले पंजाब केसरी (मुंबई) तथा आज (वाराणसी) में कार्य कर चुके हैं।
इस बीच नवभारत के संवाददाता विजय सिंह कौशिक दैनिक भास्कर में तथा विजय यादव ने एशियर एज ज्वाइन कर लिया है। विजय सिंह कौशिक नवभारत में मंत्रालय की रिर्पोटिंग करते थे जबकि विजय यादव क्राइम रिपोर्टिंग करते थे।





