खबर है न्यूज चैनल 'चैनल वन' से वरिष्ठ पत्रकार उदय सिन्हा ने अपना नाता तोड़ लिया है. 31 मार्च उनका अंतिम वर्किंग डे था. उदय सिन्हा कई बड़े अखबारों व चैनलों में एडिटर रह चुके हैं. वे नया क्या करने वाले हैं, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है. सूत्रों के मुताबिक उदय सिन्हा जल्द ही अपनी नई पारी की शुरुआत किसी दूसरे मीडिया हाउस के साथ कर सकते हैं.
उधर, वरिष्ठ पत्रकार युसूफ अंसारी के भी चैनल वन से रुठे रुठे रहने की खबर मिली है. बताया जाता है कि वे काफी दिनों से आफिस नहीं आ रहे थे. उल्लेखनीय है कि युसूफ अंसारी की ये दूसरी पारी चैनल वन के साथ थी. इसी तरह उदय सिन्हा की भी ये दूसरी पारी थी क्योंकि बीच में उन्होंने भी काफी समय के लिए आफिस जाना बंद कर दिया था और बाद में फिर से चैनल वन से जुड़ गए थे. चर्चा है कि चैनल वन प्रबंधन की बातचीत सहारा समेत कई चैनलों में काम कर चुके संजय पाठक से चल रही है और सब कुछ स्मूथ रहा तो संजय पाठक चैनल वन के साथ नई पारी की शुरुआत कर सकते हैं. हालांकि इसकी अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है.






