Prakash Hindustani : गणित के शिक्षक मदद करें. चौबीस हज़ार करोड़ कितने होते हैं? कितने शून्य 24 के बाद? मेरे ज्ञान से 24000 के बाद सात शून्य 0000000. यानी 24000,0000000. अब अगर 1000 गाँवों में भी एक एक करोड़ लगा दें कितने कितने लगेंगे? 1000 करोड़. अब 24000,0000000 में से 1000,0000000 घटा दें तो भी कितने बचेंगे, मेरे गणित ज्ञान से 23000,0000000 करोड़.
अब इसमें से विज्ञापनबाज़ी के दो चार करोड़ और अन्न प्राशन्न पार्टी का खर्च एकाध करोड़ और जोड़ लो तो भी तेईस हज़ार करोड़ के आसपास की रकम बची. 23000 करोड़ (23000,0000000) हज़म! मान गए बाबू मोशाय. आ गा मा का का जू जै पा…..
वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश हिंदुस्तानी के फेसबुक वॉल से.






