लखनऊ से सूचना मिली है कि योगेश मिश्र को न्यूज एक्सप्रेस चैनल का यूपी ब्यूरो चीफ बनाया गया है. योगेश मिश्र नई दुनिया समेत कई अखबारों में वरिष्ठ पदों पर कार्य कर चुके हैं. बताया जाता है कि योगेश मिश्र की नियुक्ति हो चुकी है पर इसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा अभी नहीं की गई है.
उधर, न्यूज एक्सप्रेस के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य देख रहे राजकुमार सिंह के बारे में कयासों का बाजार गर्म है. कुछ लोग कह रहे हैं कि उन्होंने चैनल से इस्तीफा दे दिया है वहीं कुछ का कहना है कि अभी तक उन्होंने इस्तीफा दिया नहीं है, पर दे सकते हैं. इस बारे में खुद राजकुमार सिंह ने बताया कि वे चैनल के हिस्से बने हुए हैं. उनके इस्तीफे से संबंधित सूचनाएं निराधार हैं.
मीडिया के अंदरखाने की हलचलों को आप भड़ास तक [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं. सूचना भेजने वालों का नाम हमेशा गोपनीय रखा जाएगा.






