नवी मुंबई : नव भारत हिंदी दैनिक के राजनीतिक संवाददाता सुधीर शर्मा को पत्रकारिता रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। कमोठे में शिव साईं सामाजिक सेवासंस्था द्वारा आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ सहित यह पुरस्कार विधायक प्रशांत ठाकूर के हाथों प्रदान किया गया।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं उद्योगपति हरिबंश सिंह की मुख्य उपस्थिति में सुधीर शर्मा को यह सम्मान पत्रकारिता में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। हिंदी भाषी समाज ने इसके लिए सुधीर को बधाई दी है। इस अवसर पर कई बड़े नेताओं सहित सैकड़ों नागरिक उपस्थित थे।





