Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

पूरे उत्तराखंड भर से पत्रकारों ने अपना संदेश पत्र बहुगुणा को भेजा

उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की हरिद्वार में पिछले महीने 16 मार्च की बैठक में लिए गए फैसले के क्रम में मंगलवार को उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की प्रदेश भर की सभी नगर, तहसील और जिला इकाइयों ने अपने जनपद के जिलाधिकारी अथवा नगर में उपलब्ध अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के नाम अट्ठारह सूत्रीय मांग-पत्र के ज्ञापन भेजा।

उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की हरिद्वार में पिछले महीने 16 मार्च की बैठक में लिए गए फैसले के क्रम में मंगलवार को उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की प्रदेश भर की सभी नगर, तहसील और जिला इकाइयों ने अपने जनपद के जिलाधिकारी अथवा नगर में उपलब्ध अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के नाम अट्ठारह सूत्रीय मांग-पत्र के ज्ञापन भेजा।

ये हैं प्रमुख मांगें…

उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा प्रदेश के कोने – कोने से मुख्यमंत्री के नाम भेजे गए ज्ञापनों में प्रदेश में प्रेस मान्यता और विज्ञापन मान्यता समितियों का  विधिवत गठन किए जाने, अपर जिला सूचनाधिकारी / सूचनाधिकारी एवं सूचना तथा जन सम्पर्क से प्रत्यक्ष / परोक्ष रूप में जुड़े तमाम पदों की नियुक्ति में इन पदों की शैक्षणिक योग्यता / अहर्ता में पत्रकारिता एवं जन सम्पर्क में स्नातक, स्नातकोत्तर डिप्लोमा या स्नातकोत्तर डिग्री होना अनिवार्य किए जाने, प्रदेश में तत्काल पारदर्शी सूचना नीति लागू करने और मीडिया परिषद् का गठन किए जाने, राज्य से प्रकाशित अख़बारों और दूसरे समाचार संस्थानों में काम कर रहे श्रमजीवी पत्रकारों को पत्रकारों के लिए गठित वेतन बोर्ड की सिफारिशों के मुताबिक वेतन / भत्ते  दिलाए जाने, राज्य से प्रकाशित तमाम समाचार संस्थानों में डेस्क पर काम करने वाले पत्रकारों एवं ब्लाक स्तर पर कार्य कर रहे पत्रकारों को प्रेस मान्यता दिए जाने, प्रदेश के सभी श्रमजीवी पत्रकारों का दस लाख रूपये का  दुर्घटना बीमा कराये जाने, राज्य के लघु एवं मध्यम श्रेणी के समाचार – पत्र एवं पत्रिकाओं के लिए सुस्पष्ट विज्ञापन नीति बनाए जाने, राज्य सूचना आयोग में प्रदेश के दो वरिष्ट पत्रकारों / संपादकों को सुचना आयुक्त नियुक्त किए जाने, प्रदेश के जिलों, तहसीलों और ब्लाकों से राजधानी आने वाले श्रमजीवी पत्रकारों के लिए पूर्व की भांति देहरादून में तत्काल आवासीय सुविधा बहाल  किए जाने  सभी समाचार संस्थानों में श्रम कानूनों का कड़ाई से पालन किया जाना सुनिश्चित किए जाने और उत्तराखंड के हरेक जिला एवं तहसील मुख्यालयों में पत्रकारों की आवासीय कालोनियों के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराये जाने आदि मांगें शामिल हैं। ज्ञापन में यूनियन ने इस बात पर चिंता व्यक्त की है कि मौजूदा राज्य सरकार श्रमजीवी पत्रकारों की समस्याओं को सरासर अनदेखा कर रही है।

प्रदेश भर से भेजा गया ज्ञापन

राज्य मुख्यालय देहरादून में यूनियन के अध्यक्ष अनूप गैरोला के नेतृत्व में प्रदेश के सूचना महानिदेशक विनोद शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। देहरादून जिला इकाई के महासचिव गिरधर शर्मा ने मांग पत्र प्रस्तुत किया। यहाँ ज्ञापन देने वालों में यूनियन के प्रांतीय कोषाध्यक्ष अविक्षित रमन, सांगठनिक सचिव भूपेन्द्र कंडारी, दर्शन सिंह रावत, अजय गौतम, विकास गुसाईं, नीरज कोहली, रतन सिंह नेगी आदि वरिष्ठ पत्रकार शामिल थे। कुमाऊँ के मंडल मुख्यालय नैनीताल में नैनीताल इकाई के अध्यक्ष माधव पालीवाल के नेतृत्व में जिला मजिस्ट्रेट सुश्री निधिमणि त्रिपाठी को ज्ञापन दिया गया। यहाँ ज्ञापन देने वालों में यूनियन के प्रांतीय महासचिव प्रयाग पाण्डे, भूपेन्द्र मोहन रौतेला, किशोर जोशी, हेम भट्ट, ललित जोशी, कुंवर सिंह देव, सुनील बोरा, प्रवीण कपिल, सुरेश कांडपाल, विनोद कुमार, कांता पाल, धर्मा चंदेल आदि पत्रकार शामिल थे।

हल्द्वानी में यूनियन के प्रांतीय उपाध्यक्ष पंकज वार्ष्वेय के अगुवाई में यूनियन के नैनीताल जिला इकाई के कोषाध्यक्ष गौरव गुप्ता, महेन्द्र नेगी, रवि दुर्गापाल, नाजिम एवं योगेश आदि पत्रकारों ने सिटी मजिस्ट्रेट आईडी पालीवाल को ज्ञापन सौंपा। यूनियन की रामनगर इकाई ने यूनियन के अध्यक्ष एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया प्रकोष्ट के प्रांतीय संयोजक गणेश रावत की अगुवाई में प्रभात ध्यानी, जितेन्द्र पपनै, गोविन्द पाटनी, मदन बिष्ट, त्रिलोक रावत और डॉ. जफर जैदी ने एसडीएम के द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। यूनियन की हरिद्वार जिला इकाई के जिला अध्यक्ष डॉ . शिव शंकर जायसवाल की अगुवाई में जिले के जिला अधिकारी सचिन कुर्वे को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देने वालों में यूनियन के प्रांतीय उपाध्यक्ष  डॉ. रजनीकांत शुक्ल, डॉ. हिमांशु द्विवेदी, श्रवण झा, संजय आर्य, दीपक नौटियाल, अमित कुमार, प्रवीन झा, महेश पारीख, एहसान अंसारी, नरेश सैनी, राम नरेश यादव, जितेन्द्र चौरसिया, बिक्रम झाझर एवं वेद प्रकाश चौहान आदि पत्रकार शामिल थे। कोटद्वार में वरिष्ठ पत्रकार देवेन्द्र सिंह, राज गौरव नौटियाल, जगमोहन रावत, नवीन नेगी, अनिल सती आदि पत्रकारों ने ज्ञापन दिया। जबकि पौड़ी जिले में यूनियन के प्रांतीय सचिव त्रिभुवन उनियाल के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया।

कुमाऊँ मंडल के सीमान्त जिले पिथौरागढ़ में यूनियन के जिला अध्यक्ष जगदीश कलौनी के नेतृत्व में योगेश पाठक, ललित जोशी, बिजेंद्र लूंठी, प्रकाश पाण्डे, दीपक गुप्ता, मनोज चंद, राकेश पन्त, फरहान अहमद, दिनेश अवस्थी, सुशील खत्री, जीवन सिंह बोरा एवं दिलीप वाल्दिया आदि पत्रकारों ने जिला प्रशासन के जरिये मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। अल्मोड़ा जिले में आईएफडब्ल्यूजे के मानवाधिकार प्रकोष्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, जिले के संयोजक रमेश जोशी, प्रकाश पाण्डे, गितेश त्रिपाठी, संजय अग्रवाल, अनिल सनवाल, पुष्कर बिष्ट, प्रमोद जोशी, दीपक बिष्ट, उदय किरौला, दीपांकर कार्की, नसीम अहमद, विपिन कुमार, हरीश भट्ट और शिवेन्द्र गोस्वामी सहित अनेक पत्रकारों ने जिले के अपर जिला अधिकारी के जरिये मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। यूनियन की चम्पावत और बागेश्वर जिले की इकाइयों ने जिला प्रशासन के जरिये मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे। उधमसिंह जिले में यूनियन के जिला सचिव प्रेम अरोरा के नेतृत्व में जिला प्रशासन के जरिये मुख्यमंत्री को भेजा गया। इसके अलावा उत्तराखंड के दूसरे जिलों से भी यूनियन की ओर से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजे गए।

उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महासचिव प्रयाग पाण्डे ने कहा कि प्रदेश भर की सभी नगर और जिला इकाइयाँ द्वारा श्रमजीवी पत्रकारों की समस्याओं / मांगों को लेकर अपने-अपने जिलों के जिलाधिकारियों के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन भेजना पहला चरण था। अगले चरण में यूनियन की प्रदेश कार्यकारणी का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें प्रदेश के श्रमजीवी पत्रकारों की समस्याओं / मांगों से सम्बन्धित समयबद्ध ज्ञापन सौंपेगी। इसके बाद भी पत्रकारों की तकलीफों पर गौर नहीं किया गया तो यूनियन उत्तराखंड के श्रमजीवी पत्रकारों की पिछले कई सालों से लम्बित समस्याओं को लेकर सीधे संघर्ष का रास्ता अपनाएगी। यूनियन के महासचिव प्रयाग पाण्डे ने साफ किया की यूनियन का पहला और अंतिम लक्ष्य राज्य के श्रमजीवी पत्रकारों के हितों की हिफाजत करना है। श्रमजीवी पत्रकारों के हितों के संरक्षण के लिए यूनियन सभी मोर्चों पर संघर्ष करने को कृत संकल्प है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...