आई नेक्स्ट, वाराणसी से खबर है कि आशीष तिवारी ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां डेस्क पर कार्यरत थे. आशीष से अपनी नई पारी देहरादून से लांच होने जा रहे न्यूज चैनल नेटवर्क10 से शुरू की है. उन्हें यहां प्रोड्यूसर कम एंकर बनाया गया है. आशीष की गिनती तेजतर्रार युवा पत्रकारों में की जाती है. आशीष ने करियर की शुरुआत विराट वैभव, दिल्ली से की थी. इसके बाद वे बनारस में लाइव इंडिया से जुड़ गए थे. बनारस में हमार टीवी को भी उन्होंने काफी समय तक सेवाएं दीं. हमार से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने आई नेक्स्ट ज्वाइन कर लिया था.






