Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

स्टिंग में पैसा मांगते पाए गए 11 प्रत्याशी, चुनाव आयोग ने की शिकंजा कसने की तैयारी

मेरठ : एक न्यूज चैनल के स्टिंग आपरेशन ने पश्चिमी उप्र की सियासत में भूचाल ला दिया है। कैमरे के सामने सभी प्रमुख पार्टियों के 11 प्रत्याशी चुनाव लड़ने के लिए एक से चार करोड़ रुपये मांगते हुए पाए गए। इसके बदले में सभी ने चुनाव जीतने के बाद औद्योगिक घरानों के पक्ष में विधानसभा में लॉबिंग करने का वादा किया। यह स्टिंग ऑपरेशन औद्योगिक घरानों का प्रतिनिधि बनकर दिल्ली के कॉफी हाउस और रेस्टोरेंट्स में 30 नवंबर से 20 जनवरी के बीच किया गया।

मेरठ : एक न्यूज चैनल के स्टिंग आपरेशन ने पश्चिमी उप्र की सियासत में भूचाल ला दिया है। कैमरे के सामने सभी प्रमुख पार्टियों के 11 प्रत्याशी चुनाव लड़ने के लिए एक से चार करोड़ रुपये मांगते हुए पाए गए। इसके बदले में सभी ने चुनाव जीतने के बाद औद्योगिक घरानों के पक्ष में विधानसभा में लॉबिंग करने का वादा किया। यह स्टिंग ऑपरेशन औद्योगिक घरानों का प्रतिनिधि बनकर दिल्ली के कॉफी हाउस और रेस्टोरेंट्स में 30 नवंबर से 20 जनवरी के बीच किया गया।

उधर, चुनाव आयोग ने संबंधित प्रत्याशियों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। जहां से ये प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं उन जिलों के डीएम से मामले की रिपोर्ट मांगी गई है। न्यूज चैनल ने गुरुवार की रात स्टिंग आपरेशन का प्रसारण किया था। जिसमें चैनल के रिपोर्टर ने औद्योगिक घराने के प्रतिनिधि के रूप में प्रत्याशियों से बात की। सभी ने वादा किया कि औद्योगिक घरानों के पक्ष में वह विधानसभा में सवाल उठाएंगे। प्रदेश में इंडस्ट्री लगाने के लिए के हर तरह से सहायता करेंगे। अगर कोई ऐसा बिल आता है जिससे उद्योगों को नुकसान हो सकता है तो वह उसका विरोध करेंगे और विधानसभा की कार्यवाही नहीं चलने देंगे। स्टिंग आपरेशन के शिकंजे में आए प्रत्याशियों में बिजनौर से रालोद प्रत्याशी शाहनवाज राना ने चार करोड़, प्रबुद्धनगर की शामली सीट से सपा प्रत्याशी और सात बार विधायक रहे वीरेंद्र सिंह और शामली से ही पीस पार्टी के प्रत्याशी सलीम अंसारी ने एक करोड़ रुपये, थानाभवन से सपा प्रत्याशी किरनपाल कश्यप और कैराना से सपा प्रत्याशी चौधरी अयूब जंग ने डेढ़ करोड़ रुपये की मांग की। सहारनपुर की गंगोह सीट से बसपा प्रत्याशी नाहिद हसन ने खुद तो पैसे की बात नहीं की, लेकिन उनके प्रतिनिधि ने ढाई करोड़ रुपये मांगे। नाहिद कैराना से बसपा की सांसद तब्बसुम हसन के बेटे हैं।

गाजियाबाद की मोदीनगर सीट से तीन बार विधायक रहे नरेंद्र सिसोदिया ने डेढ़ करोड़ मांगे। मुरादाबाद पश्चिम केपूर्व विधायक एवं कुंदरकी से जद यू उम्मीदवार मेजर जेपी सिंह 50 लाख रुपये की मांग की। जेपीनगर के धनौरा से भाजपा प्रत्याशी हरपाल सिंह ने औद्योगिक घरानों के पक्ष में विधायकों की लॉबी बनाकर उद्योगों के हित में काम करने का वादा करते हुए डेढ़ करोड़ मांगे। पीलीभीत शहर से कांग्रेस प्रत्याशी सैय्यद जकी नें ढाई करोड़ रुपये और यहीं की पूरनपुर सुरक्षित सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुखलाल ने 75 लाख रुपये की मांग की। न्यूज चैनल के स्टिंग आपरेशन को लेकर चुनाव आयोग फौरी तौर पर हरकत में आ गया है। सूत्रों के मुताबिक आयोग ने इस मामले की बाबत जिला मजिस्ट्रेट से तत्काल विस्तृत ब्योरा तलब किया है। प्रशासन उम्मीदवारों के चुनावी खर्च का ब्योरा जुटाने में जुट गया है। मुरादाबाद में आचार संहिता के प्रभारी नामित किए गए डिप्टी डायरेक्टर चकबंदी प्रभात शर्मा ने बताया कि मेजर जेपी सिंह को नोटिस जारी किया जा रहा है। चैनल से मूल कार्यक्रम की सीडी मांगी गई है। प्रबद्धनगर के डीएम ने भी चारों प्रत्याशियों का विवरण आयोग को भेज दिया है। (जागरण)

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...