Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

धोखाधड़ी का आरोपी चैनल24 का मालिक गिरफ्तार, रिमांड पर भेजा गया

शिमला : धोखाधड़ी के आरोपी और चैनल24 के मालिक और ठगे गए बेरोजगारों के बीच तीन माह पहले हुआ समझौता सिरे नहीं चढ़ पाया है। इस पर पुलिस चैनल के मालिक राजेंद्र सिंह विदान को रोहतक से गिरफ्तार कर शिमला ले आई। आरोपी को गुरुवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे शुक्रवार तक पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया गया। इस मामले में चैनल के महाप्रबंधक प्रेम शर्मा को पुलिस ने पिछले वर्ष गिरफ्तार कर लिया था, मगर चैनल मालिक भूमिगत हो गया था।

शिमला : धोखाधड़ी के आरोपी और चैनल24 के मालिक और ठगे गए बेरोजगारों के बीच तीन माह पहले हुआ समझौता सिरे नहीं चढ़ पाया है। इस पर पुलिस चैनल के मालिक राजेंद्र सिंह विदान को रोहतक से गिरफ्तार कर शिमला ले आई। आरोपी को गुरुवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे शुक्रवार तक पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया गया। इस मामले में चैनल के महाप्रबंधक प्रेम शर्मा को पुलिस ने पिछले वर्ष गिरफ्तार कर लिया था, मगर चैनल मालिक भूमिगत हो गया था।

चैनल मालिक बीते साल नवंबर में पुलिस पुलिस के हत्थे चढ़ा। गिरफ्तारी के बाद उसने बेरोजगार युवकों व युवतियों का पैसा लौटाने की पेशकश की। युवाओं ने इस पेशकश को स्वीकार करते हुए लिखित रूप में पुलिस को दिया कि यदि उन्हें पैसा लौटा दिया जाता है तो वह शिकायत वापस ले लेंगे। हालांकि आरोपी ने समझौते के बाद कुछ युवकों को 50 हजार रुपये दे दिए, लेकिन शेष राशि पर नहीं दी। चैनल मालिक तीन लाख रुपये और देने की बात कर रहा था, मगर दूसरा पक्ष साढ़े पांच लाख रुपये पर अड़ा रहा। समझौता सिरे नहीं चढ़ने के बाद आरोपी हरियाणा में फिर भूमिगत हो गया था।

गौरतलब है कि राजधानी में चैनल लांच करने से पहले राजेन्द्र विदान ने पत्रकार वार्ता का आयोजन किया था, जिसमें झारखंड के एक स्थानीय नेता ने भी शिकायत की थी। नौकरी पर रखने से पहले आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को प्रशिक्षण देने का प्रावधान किया गया था। इसके लिए उम्मीदवारों से 15 से लेकर 25 हजार रुपये की राशि ली गई। बेरोजगारों से पैसे लेने के बाद उन्हें न तो प्रशिक्षण दिया गया तथा न ही नौकरी पर रखा गया। बाद में पीड़ित बेरोजगारों ने सदर पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया। इसके बाद वह पुलिस तथा पीडि़तों को झांसा देकर भूमिगत हो गया था।  कार्यकारी एसपी रमेश पठानिया ने बताया कि चैनल मालिक को रोहतक से गिरफ्तार किया गया। अदालत ने उसे शुक्रवार तक पुलिस रिमांड पर भेजा है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...