Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

स्‍टाम्‍प ड्यूटी मामले में शांतिभूषण पर 27 लाख का जुर्माना

नई दिल्ली। पूर्व कानून मंत्री और टीम अन्ना के अहम सदस्य शांति भूषण को बड़ा झटका लगा है। स्टांप चोरी के मामले में इलाहाबाद सहायक स्टांप आयुक्त कोर्ट ने उन पर 27.22 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही 1.34 करोड़ रुपये के स्टांप ड्यूटी पर 1.5 फीसदी मासिक ब्याज चुकाने का आदेश दिया है। शांतिभूषण को ये रकम एक महीने के अंदर चुकानी होगी। पूर्व मंत्री शांतिभूषण पर इलाहाबाद में एक घर की खरीद के दौरान स्टांप ड्यूटी की चोरी करने के आरोप लगे थे। शांतिभूषण ने इलाहाबाद के सिविल लाइंस में मौजूद एल्गिन रोड के बंगला नंबर 77/29 को करीब एक लाख रुपये में खरीदा था।

शांति भूषण इस घर में पहले से ही रह रहे थे। इसके एवज में शांति भूषण ने करीब 46 हजार की स्टांप ड्यूटी चुकाई थी। लेकिन बंगला के खरीदने के समय के सर्किल रेट के मुताबिक इस बंगले का मूल्य करीब 20 करोड़ रुपये था, जिसके आधार पर 1.33 करोड़ रुपये के करीब स्टांप ड्यूटी बनती थी। अब कोर्ट ने शांति भूषण को ये पूरी स्टांप ड्यूटी, उसपर 1.5 फीसदी मासिक ब्याज और 27 लाख 22 हजार रुपये जुर्माना चुकाने को कहा है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बीते साल 27 अप्रैल को शांति भूषण को इस बारे में नोटिस जारी किया था। इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए शांतिभूषण ने कहा कि उन्होंने सही ड्यूटी चुकाई थी और ये फैसला बिल्कुल गलत है तथा राजनीति से प्रेरित कदम लगता है। मैं इसके खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करूंगा। उनका कहना है कि दिग्विजय सिंह ने ये आरोप मुझ पर तब लगाए थे जब हम लोकपाल की ज्वाइंट ड्राफ्टिंग कमेटी में शामिल हुए थे, इसलिए ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ये कार्रवाई कांग्रेस में दबाव में हो सकती है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...