खबर है कि कई अंग्रेजी अखबारों के संपादक रहे एमके वेणु ने अमर उजाला अखबार के साथ नई पारी की शुरुआत की है. उन्हें एक्जीक्यूटिव एडिटर बनाया गया है. अन्य जिम्मेदारियों के अलावा उन्हें नेशनल ब्यूरो को हेड करने का भी दायित्व दिया गया है. एमके वेणु इकानामिक टाइम्स, फाइनेंसियल एक्सप्रेस, द हिंदू समेत कई अखबारों में वरिष्ठ पदों पर रहे हैं.
अंग्रेजी पत्रकारिता के बड़े नाम हैं. अमर उजाला ने उन्हें अपने साथ जोड़कर साहस का परिचय तो दिया है लेकिन हिंदी अखबार में अंग्रेजी पत्रकार कितने दिन तक और कितना चलेगा, यह देखना दिलचस्प रहेगा. अंग्रेजी पत्रकारों का हिंदी अखबारों में खपने का कोई अच्छा रिकार्ड नहीं है. चर्चा है कि अमर उजाला का आईपीओ लाने की तैयारी है. इसी के तहत बड़े नामों को अखबार के साथ जोड़ा जा रहा है.
खासकर ऐसे पत्रकारों को जो आर्थिक मामलों और आईपीओ से जुड़ी प्रक्रियाओं को बखूबी जानते-समझते हों. दूसरी चर्चा ये है कि अमर उजाला प्रबंधन अखबार के कंटेंट को ज्यादा मजबूत करने के वास्ते बड़े पत्रकारों को जो़ड़ने के क्रम में एमके वेणु से शुरुआत की है. संभव है आने वाले दिनों में कुछ और बड़े नाम अमर उजाला से जुड़े मिलें.
भड़ास को आप भी कुछ बताना, सुनाना चाहते हैं तो देर न करें, [email protected] पर मेल करें. भड़ास आपकी निजता और गोपनीयता की इच्छा का सम्मान करता है.





