तीन सूचनाएं हैं. सबसे बड़ी दैनिक जागरण से. कभी दैनिक जागरण के नेशनल ब्यूरो में काफी वरिष्ठ पद पर रहे अंशुमान तिवाठी को उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी रास नहीं आई और उन्होंने इस्तीफा दे दिया है. महीनों पहले अंशुमान को दैनिक जागरण उत्तर प्रदेश का प्रभारी और स्टेट ब्यूरो का चीफ बनाकर लखनऊ भेजा गया था. यह जिम्मेदारी उन्हें रामेश्वर पांडेय के रिटायर होने के बाद दी गई थी. पर अंशुमान ने दैनिक जागरण में अपनी लगातार उपेक्षा के कारण त्रस्त होकर करीब 18 साल की लंबी पारी को विराम देने का फैसला कर लिया. देखना है कि अंशुमान त्रिपाठी अब कब व कहां नई पारी की शुरुआत करते हैं.
उधर दैनिक भास्कर से तबादलों की सूचना है. दिल्ली में वेब सेक्शन में कार्यरत आशीष महर्षि को भोपाल भेजा गया है. इसके पहले आशीष भास्कर में ही जयपुर में हुआ करते थे. इसी तरह अजय प्रकाश का तबादला जयपुर से दिल्ली कर दिया गया है. अजय प्रकाश फीचर सेक्शन में कार्यरत हैं.
भड़ास से संपर्क [email protected] के जरिए कर सकते हैं.






