Mayank Saxena : कई सारे चम्पादक कल बहुत उछले कूदे हैं…इस से पहले जब मोदी के खिलाफ ख़बरें चलाने के लिए बाक़ायदा बीजेपी और हिंदूवादी गैंग ने आज तक समेत और चैनलों के खिलाफ बेहूदगी की हद तक कैम्पेन चलाया…पोस्टर चिपकवाए…तब इनमें से किसी की आवाज़ नहीं निकली थी…किसी बीईए ने कुछ नहीं कहा था, कोई निंदा प्रस्ताव नहीं आया था… आज से 3 महीने पहले तक हर चैनल पर दिन भर प्री-पीएम का भाषण लाइव चलता था, किसके निर्देश और धमकी पर चलता था, ये भी ज़्यादातर मीडियाकर्मी जानते थे…लेकिन तब भी ये चुप रहे…
सुनते हैं कि मोदी के खिलाफ ख़बरें न चाले के लिए विदेश में कहीं कोई बैठक कर के निर्देश भी जारी हुए थे…लेकिन तब कोई निंदा प्रस्ताव नहीं आया था…किसी की आवाज़ नहीं निकली थी… सत्ताधारी दल या कारपोरेट का एजेंट मोदी इनके घर में घुस कर इनको गाली भी दे, मार भी दे तो इनमें से ज़्यादातर की आवाज़ नहीं निकलेगी…चाहें तो हैबिटेट सेंटर और आईआईसी की पार्टियों में जाकर इनके सत्ता से सम्बंध देखे जा सकते हैं…लेकिन अरविंद केजरीवाल के लिए इनके मन में बड़ा गुस्सा है…पेड न्यूज़ करने वालों को जेल भेजा जाएगा पर बिदक गए हैं चम्पादक…आखिर क्यों पेड न्यूज़ करने वालों को जेल नहीं भेजा जाना चाहिए…और अगर ये पेड न्यूज़ नहीं करते हैं तो फिर इतना भड़क क्यों रहे हैं… चोर की दाढ़ी में तिनका….क्यों चम्पादक जी…बेईमानी से डर नहीं लगता, जेल जाने से लगता है साहेब!!!
पत्रकार मयंक सक्सेना के फेसबुक वॉल से.





