Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

अगर ‘सुबह सवेरे’ की रिकार्डिंग या टेक्स्ट सामग्री आपके पास हो तो मुकेश कुमार के पास भेजें

: एक आवश्यक सूचना एवं विनम्र निवेदन : बहुत से मित्रों को याद होगा कि कुछ साल पहले दूरदर्शन पर एक अत्यधिक लोकप्रिय कार्यक्रम प्रसारित होता था, जिसका नाम था 'सुबह सवेरे'। इसमें हर शुक्रवार को सुप्रसिद्ध समालोचक डा. नामवर सिंह के साथ साहित्यिक चर्चा प्रस्तुत की जाती थी। इस खंड में हम एक साहित्यिक कृति की समीक्षा करते थे, जिन्हें दर्शक तो पसंद करते ही थे, साहित्यिक हल्कों में भी वे बेहद गंभीरता से ली जाती थीं।

: एक आवश्यक सूचना एवं विनम्र निवेदन : बहुत से मित्रों को याद होगा कि कुछ साल पहले दूरदर्शन पर एक अत्यधिक लोकप्रिय कार्यक्रम प्रसारित होता था, जिसका नाम था 'सुबह सवेरे'। इसमें हर शुक्रवार को सुप्रसिद्ध समालोचक डा. नामवर सिंह के साथ साहित्यिक चर्चा प्रस्तुत की जाती थी। इस खंड में हम एक साहित्यिक कृति की समीक्षा करते थे, जिन्हें दर्शक तो पसंद करते ही थे, साहित्यिक हल्कों में भी वे बेहद गंभीरता से ली जाती थीं।

कुछ समय पहले हमने ये सोचा कि क्यों न लगभग चार साल तक प्रसारित हुई इन समीक्षाओं को पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया जाए, क्योंकि ये एक साहित्यिक दस्तावेज़ की तरह भी हैं। लेकिन अफसोस कि जब काम शुरू किया तो पता चला कि हमारे पास कुछ ही कड़ियों की रिकॉर्डिंग है।

मुझे याद है कि उस समय मुझे कई लोगों ने बताया था कि वे इस कार्यक्रम को रिकॉर्ड करते हैं। एक-दो पत्रकार बंधुओं ने ये भी बताया था कि वे इन समीक्षाओं को हू ब हू अख़बारों में भी छापते हैं। मेरा आप सबसे निवेदन है कि अगर आपके संपर्कों में ऐसे लोग हैं तो उनसे कहें कि ये सामग्री हमें उपलब्ध करवाकर सहयोग करें। इस सूचना एवं निवेदन को अगर अपने वॉल पर या जहाँ-जहाँ भी संभव हो, शेयर करेंगे तो ये जानकारी और लोगों तक भी पहुँचेगी और मुझे भरोसा है कि सबके सहयोग से ये महत्वपूर्ण काम संपन्न हो सकेगा।

धन्यवाद्

मुकेश कुमार
[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...