Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

अजित वडनेरकर ने अमर उजाला ज्‍वाइन किया, बनेंगे बनारस के संपादक

: निशीथ जोशी जाएंगे नोएडा : पिछले दिनों दैनिक भास्‍कर समूह के अखबार दिव्‍य भास्‍कर के एक्‍जीक्‍यूटिव एडिटर पद से इस्‍तीफा देने वाले वरिष्‍ठ पत्रकार अजित वडनेरकर ने अमर उजाला ज्‍वाइन कर लिया है. उन्‍हें बनारस यूनिट का संपादक बनाया जा रहा है. खबर है कि वे एक मई को बनारस में स्‍थानीय संपादक के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लेंगे. लगभग तीन दशक से प्रिंट और इलेक्‍ट्रानिक दोनों माध्‍यमों पर जबर्दस्‍त पकड़ रखने वाले वडनेरकर हिंदी पत्रकारिता के जाने माने नाम हैं.

: निशीथ जोशी जाएंगे नोएडा : पिछले दिनों दैनिक भास्‍कर समूह के अखबार दिव्‍य भास्‍कर के एक्‍जीक्‍यूटिव एडिटर पद से इस्‍तीफा देने वाले वरिष्‍ठ पत्रकार अजित वडनेरकर ने अमर उजाला ज्‍वाइन कर लिया है. उन्‍हें बनारस यूनिट का संपादक बनाया जा रहा है. खबर है कि वे एक मई को बनारस में स्‍थानीय संपादक के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लेंगे. लगभग तीन दशक से प्रिंट और इलेक्‍ट्रानिक दोनों माध्‍यमों पर जबर्दस्‍त पकड़ रखने वाले वडनेरकर हिंदी पत्रकारिता के जाने माने नाम हैं.

सन 1985 में नवभारत टाइम्‍स से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अजित वडनेरकर दस सालों तक इस अखबार के साथ जोधपुर, जयपुर समेत कई जगहों पर कार्यरत रहे. यहां से इस्‍तीफा देने के बाद ये जी न्‍यूज की शुरुआती टीम का हिस्‍सा बने. आज तक, स्‍टार न्‍यूज, दूरदर्शन होते हुए सन 2000 में दैनिक भास्‍कर के साथ जुड़ गए. तीन साल भास्‍कर में रहने के दौरान इन्‍होंने राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश समेत कई राज्‍यों में अखबार को अपनी सेवाएं दीं. इसके बाद 2003 में ये स्‍टार न्‍यूज के साथ जुड़े. स्‍टार न्‍यूज के लिए कई राज्‍यों में रिपोर्टिंग की. 2005 में दुबारा दैनिक भास्‍कर से जुड़े. इस्‍तीफा देने से पहले इस समूह के मराठी अखबार दिव्‍य भास्‍कर में कार्यकारी संपादक (महाराष्‍ट्र) के रूप में कार्यरत थे.

हिंदी, मराठी, अंग्रेजी भाषा पर अच्‍छी पकड़ रखने वाले अजित वडनेरकर की पहचान पत्रकारिता से अलग उनके द्वारा लिखे गए 'शब्‍दों के सफर' से बनी है. हिंदी भाषा में शब्‍दों को लेकर लिखे गए इस किताब के दो खंड प्रकाशित हो चुके हैं. .  इसका तीसरा भाग भी जल्‍द ही राजकमल प्रकाशन से प्रकाशित होने वाला है. मूल रूप से मध्‍य प्रदेश के रहने वाले अजित वडनेरकर मध्‍य प्रदेश, यूपी, उत्‍तराखंड, राजस्‍थान, पंजाब, महाराष्‍ट्र जैसे राज्‍यों में पत्रकारिता करते हुए यहां की आबोहवा से अच्‍छी तरह परिचित हैं. अजित वडनेरकर मुखर पत्रकार हैं और फेसबुक पर भी सक्रिय रहते हैं.

इधर, बनारस में अब तक स्‍थानीय संपादक की भूमिका निभा रहे निशीथ जोशी को नोएडा बुलाया जा रहा है. संभावना जताई जा रही है कि अजित वडनेरकर के ज्‍वाइन करने के बाद निशीथ जोशी नोएडा यूनिट में ज्‍वाइन करेंगे. डा. तीरविजय सिंह के हिंदुस्‍तान से जुड़ने के बाद निशीथ जोशी को बनारस का संपादक बनाकर भेजा गया था.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...