Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

अजीज बर्नी और रवीन ठुकराल के इस्तीफे की चर्चा

दो कानाफूसियां जोरो पर हैं. अजीज बर्नी जो सहारा मीडिया में उर्दू अखबार और मैग्जीन के हेड हैं, को उनके इस काम से बेदखल किए जाने की सूचना है. कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें किसी कम महत्वपूर्ण काम में लगा दिया गया है तो कुछ कहते हैं कि उन्हें हटाने का फरमान जारी कर दिया गया है. कुछ का कहना है कि वे सहारा प्रबंधन के फैसले से आजिज आकर इस्तीफा दे चुके हैं. जितने मुंह उतनी बातें हैं पर सच्चाई क्या है, यह कनफर्म नहीं हो पा रहा है. सहारा मीडिया से जुड़े लोगों का कहना है कि अजीज बर्नी न तो निकाले गए हैं और न ही उन्होंने इस्तीफा दिया है. उनसे उर्दू अखबार और मैग्जीन का काम छीन लिया गया है और उनका तबादला ऐसी जगह कर दिया गया है जहां कोई काम नहीं है यानि पनिशमेंट पोस्टिंग की गई है.

उधर, आज समाज अखबार के ग्रुप एडिटर रवीन ठुकराल के बारे में एक चर्चा बहुत तेज है कि वह आज समाज अखबार से इस्तीफा देने वाले हैं. सूत्रों का कहना है कि वे किसी बड़े ग्रुप के साथ बड़े पद पर जुड़ने वाले हैं. हालांकि कुछ लोग इस कोरी गपबाजी बता रहे हैं तो कुछ का कहना है कि यह आज समाज में आंतरिक ताकत हासिल करने के लिए चली गई चाल है. कुछ का कहना है कि आज समाज में इन दिनों राहुल देव बना रवीन ठुकराल की पालिटिक्स चरम पर है, ऐसे में दोनों खेमा एक दूसरे को लेकर चर्चाओं-अफवाहों को बल दे रहा है. देखना है कि आने वाले दिन में यहां उंट किस करवट बैठता है.

कानाफूसी कैटगरी की खबरें विशुद्ध गासिप पर आधारित होती हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...