नवीन जिंदल के मीडिया समूह पाजिटिव टीवी ग्रुप के नए लांच होने वाले नेशनल चैनल के लिए इनपुट हेड के बतौर अनिमेष शंकर ने ज्वाइन किया है. आदेश रावल ने भी न्यूज24 से इस्तीफा देकर पाजिटिव टीवी ग्रुप ज्वाइन कर लिया है. अनिमेष शंकर लंबे समय तक सहारा में काम कर चुके हैं. ज्ञात हो कि जिंदल के चैनल के एडिटर इन चीफ संजीव श्रीवास्तव हैं. अखिल भल्ला भी ज्वाइन कर चुके हैं.
उधर, एक अन्य खबर आईबीएन7 से हैं. यहां से लोगों के जाने का सिलसिला जारी है. ताजी सूचना के मुताबिक एंकर हिमानी नैथानी इस्तीफा देकर आजतक ज्वाइन करने वाली हैं. वे प्रोड्यूसर के रूप में आजतक जाएंगी. हिमानी आईबीएन7 के साथ करीब तीन वर्षों से हैं. उत्तराखंड निवासी हिमानी सहारा में भी काम कर चुकी हैं.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.





