करियर पत्रिका 'प्रतियोगिता साहित्य' से अनिल दीक्षित ने इस्तीफा दे दिया है. वे अपनी नई पारी आगरा से प्रकाशित होने जा रहे राष्ट्रीय दैनिक 'पुष्प सवेरा' से शुरू करने जा रहे हैं. अनिल पिछले डेढ़ दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने करियर की शुरुआत दैनिक आज से की थी. इसके बाद अमर उजाला, दैनिक जागरण, आई नेक्स्ट होते हुए प्रतियोगिता साहित्य पहुंचे थे.
सहारा झारखंड-बिहार से खबर है कि जमशेदपुर में स्ट्रिंगर के रूप में कार्यरत रतन कुमार ने इस्तीफा दे दिया है. वे लगभग छह महीने पहले ही चैनल से जुड़े थे. बताया जा रहा है कि वे ब्यूरो से किसी बात को लेकर खफा थे, इसके चलते ही इस्तीफा दे दिया. इसके पहले वे इनसाइड झारखंड के साथ भी जुड़े हुए थे.






