नई दिल्ली। 'आप' के खिलाफ फर्जी स्टिंग करने वाले अनुरंजन झा ने आम आदमी पार्टी और उसके 5 नेताओं अरविंद केजरीवाल, कुमार विश्वास, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया एवं शाजिया इल्मी पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। अनुरंजन झा के मुताबिक इन नेताओं ने बिना किसी आधार के उनके खिलाफ गद्दार, दलाल और फर्जी जैसे अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। साथ ही बिना किसी सबूत के स्टिंग ऑपरेशन के लिए 12 करोड रुपये लेने का आरोप लगाकर उनके करियर और छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की।
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.





