Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

अनुरंजन झा ही नहीं, विनोद शर्मा और दीपक चौरसिया पर भी मुकदमा

आम आदमी पार्टी ने इंडिया न्यूज के कार्यकारी अधिकारी अधिकारी और हरियाणा के कांग्रेस विधायक विनोद शर्मा, चैनल के एडिटर-इन-चीफ दीपक चौरसिया तथा पोर्टल मीडिया सरकार के कार्यकारी अधिकारी अनुरंजन झा, इन तीनों पर आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया है. पटियाला हाउस कोर्ट में आप के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता तथा पंकज विहार विधान सभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार दिनेश मोहनिया ने याचिका देकर इन तीनों के खिलाफ फौजदारी के तहत मामला चलाने की मांग की है. याचिका पर 27 नवम्बर को सुनवाई होगी.
आम आदमी पार्टी ने इंडिया न्यूज के कार्यकारी अधिकारी अधिकारी और हरियाणा के कांग्रेस विधायक विनोद शर्मा, चैनल के एडिटर-इन-चीफ दीपक चौरसिया तथा पोर्टल मीडिया सरकार के कार्यकारी अधिकारी अनुरंजन झा, इन तीनों पर आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया है. पटियाला हाउस कोर्ट में आप के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता तथा पंकज विहार विधान सभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार दिनेश मोहनिया ने याचिका देकर इन तीनों के खिलाफ फौजदारी के तहत मामला चलाने की मांग की है. याचिका पर 27 नवम्बर को सुनवाई होगी.
 
पार्टी ने कहा है कि ये स्टिंग अनुरंजन झा और दीपक चौरसिया ने चैनल के मालिक विनोद शर्मा के कहने पर कराया है ताकि पार्टी की छवि धूमिल की जा सके. दीपक चौरसिया जिस चैनल के सम्पादक हैं वो जिन विनोद शर्मा का है वो हरियाणा से कांग्रेस के विधायक हैं ये किसी से छिपा नहीं है. कांग्रेस पार्टी ने इस झूठे स्टिंग को करवाने के लिए इन सबको 1400 करोड़ रुपये दिये जिस पैसे को इन्होंने कुछ दूसरे चैनलों को भी देकर आम आदमी पार्टी के खिलाफ स्टोरी चलवाई.
 
आम आदमी पार्टी ने स्टिंग के बारे में बताते हुए कहा कि कुल 14 घंटे के वीडियों में से अनुरंजन झा ने 41 मिनट का ही वीडियो दिया. यह वीडियो भी संपादित करके बांटा गया. अनुरंजन और दीपक ने मिलकर इस तरह से सीडी को बनाया ताकि पार्टी को भ्रष्ट दिखाया जा सके. पार्टी ने कहा कि बातचीत से ऐसे हिस्से को हटा दिया गया है जो पूरा संदर्भ ही बदल देते थे. दो मिनट की क्लिपिंग में से दस सेकेंड का हिस्सा काट दिया गया है जो साफ दिखा रहा है कि इन लोगों ने किस नीयत से इसे बनाया है.
 
पार्टी का ये भी कहना है कि ये चैनल आम आदमी पार्टी को बदनाम करने की पहले दिन से ही मुहिम में लगा है. इसने केवल आम आदमी पार्टी के खिलाफ दुष्प्रचार किया है. ये कोई न्यूज चैनल नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी का चैनल है.
 
इस स्टिंग की विश्वसनीयता पर उसी दिन प्रश्नचिन्ह उठने लगे थे जब आप को रॉ फुटेज दिये जाने से इंकार कर दिया गया था. इस तरह से चुनाव के ठीक पहले केवल एक ही पार्टी, जिसके खिलाफ चैनल पहले से ही मुहिम चला रहा था, का स्टिंग करने से इंडिया न्यूज की बड़ी बदनामी हो रही है. मीडिया में आजकल अनुरंजन झा को सुपारी पत्रकार के नाम से बुलाया जाने लगा है. उस पर से कोर्ट में भी घसीट लिए जाने से अब इस सुपारी गैंग की मु्श्किलें और बढ़ने वाली हैं.
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...