Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

अपनी आधी उम्र से कम उम्र वाली तीसरी पत्नी को भी तलाक देंगे मीडिया मुगल मर्डोक

लंदन। मीडिया मुगल रुपर्ट मर्डोक ने अपनी तीसरी पत्नी वेंडी डेंग से तलाक लेने के लिए न्यूयॉर्क की अदालत में अर्जी दायर की हैं। अर्जी में कहा गया है कि उनके रिश्ते में इतनी दरार आ गई है जिसे भरा नहीं जा सकता। न्यूज कारपोरेशन के मालिक मर्डोक और वेंडी की शादी 1999 में हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। वर्ष 2011 में चाइना मूल की वेंडी उस वक्त काफी चर्चा में आई थीं जब फोन हैकिंग मामले की सुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने मर्डोक पर शेविंग क्रीम का झाग फेंकने की कोशिश की और वेंडी ने आगे बढ़कर उसे रोका। 82 वर्षीय मर्डोक की मेंडी से मुलाकात 1997 में हांगकांग में एक पार्टी के दौरान हुई थी। उसके दो साल बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे।

लंदन। मीडिया मुगल रुपर्ट मर्डोक ने अपनी तीसरी पत्नी वेंडी डेंग से तलाक लेने के लिए न्यूयॉर्क की अदालत में अर्जी दायर की हैं। अर्जी में कहा गया है कि उनके रिश्ते में इतनी दरार आ गई है जिसे भरा नहीं जा सकता। न्यूज कारपोरेशन के मालिक मर्डोक और वेंडी की शादी 1999 में हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। वर्ष 2011 में चाइना मूल की वेंडी उस वक्त काफी चर्चा में आई थीं जब फोन हैकिंग मामले की सुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने मर्डोक पर शेविंग क्रीम का झाग फेंकने की कोशिश की और वेंडी ने आगे बढ़कर उसे रोका। 82 वर्षीय मर्डोक की मेंडी से मुलाकात 1997 में हांगकांग में एक पार्टी के दौरान हुई थी। उसके दो साल बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे।

शादी के कुछ हफ्ते पहले ही मर्डोक ने अपनी दूसरी पत्नी को तलाक दिया था। 44 वर्षीय डेंग ऑस्ट्रेलिया में जन्मे मीडिया मुगल से आयु में 38 वर्ष छोटी हैं। 1996 में येल यूनिवर्सिटी से स्नातक करने के दौरान उन्होंने कैलिफोर्निया स्थित एक चीनी रेस्त्रां में काम भी किया था। बाद में मर्डोक के एशियाई मीडिया कंपनी स्टार टीवी में उन्हें हांगकांग में नौकरी मिली। इसी दौरान यात्रा पर आए मर्डोक को उन्होंने पहली बार देखा।

मर्डोक के प्रवक्ता स्टीवन रुबेनस्टेन ने उनके तलाक लेने की पुष्टि की है। अमेरिकी नागरिक मर्डोक को अपनी दूसरी पत्नी को तलाक के समय 1.7 अरब डॉलर [करीब 98 अरब रुपये] की भारी कीमत चुकानी पड़ी थी। वेंडी और मर्डोक के बीच विवाह पूर्व समझौता है और दोनों बच्चों के नाम शेयर भी हैं। वेंडी मर्डोक के मीडिया बिजनेस में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती आ रही हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल, फॉक्स न्यूज और स्काई न्यूज चैनल के मालिक मर्डोक ही हैं। मर्डोक ने अपनी पहली पत्नी पैट्रिका बुकर को शादी के 11 साल बाद 1967 में तलाक दे दिया था। उसी साल उन्होंने अन्ना मारिया तोरव से शादी की। उनकी यह शादी 31 साल तक चली। दूसरी पत्नी से मर्डोक को एक बेटी और दो बेटे हैं।

82 वर्ष के रूपर्ट की पत्‍नी वेंडी उनसे 38 वर्ष छोटी हैं और इनके दो बच्‍चि‍यां ग्रेस और कोल भी हैं। मर्डोक के प्रवक्‍ता के मुताबि‍क दोनों अब अपने संबंधों को नि‍भाने में असहज महसूस कर रहे हैं, इसलि‍ए तलाक की प्रक्रि‍या शुरू की गई है। रूपर्ट इससे पहले भी दो शादि‍यां कर चुके हैं। चीनी मूल की वेंडी 1997 में रूपर्ट से तब मि‍ली थीं जब वह हांगकांग गए थे। तब वेंडी स्‍टार न्‍यूज के लि‍ए काम करती थीं और दोनों एक कॉकटेल पार्टी में मि‍ले थे। रूपर्ट ने अपने दूसरे तलाक के कुछ दि‍न बाद ही वेंडी से शादी कर ली थी।

एक रि‍पोर्ट के मुताबि‍क रूपर्ट और वेंडी ने शादी से पहले ही एक एग्रीमेंट कर लि‍या था। एग्रीमेंट के मुताबि‍क उन्‍होंने अपने बच्‍चों के लि‍ए काफी सारे शेयर छोड़े हैं। तलाक का यह मामला मर्डोक की कंपनी न्‍यूज कॉर्प के दो हि‍स्‍सों में बंटने के ठीक दो दि‍न बाद सामने आया है। मर्डोक इन दोनों ही फर्मों के चेयरमैन हैं और उनका मानना है कि शादी से पहले हए एग्रीमेंट की वजह से उनके बि‍जनेस पर कोई खास असर नहीं पड़ने वाला है। रूपर्ट के पास वॉल स्‍ट्रीट जरनल, फॉक्‍स न्‍यूज, स्‍काई, 20 सेंचुरी फॉक्‍स स्‍टूडि‍यो आदि हैं।

जब रूपर्ट मर्डोक फोन हैकिंग के मामले में फंसे थे, तब 44 वर्षीय वेंडी ने एक प्रदर्शनकारी को थप्‍पड़ मार दि‍या था। वेंडी चीन के एक फैक्‍ट्री मालि‍क की बेटी हैं और 19 वर्ष की आयु में अमेरि‍का पढ़ाई करने के लि‍ए आई थीं। 1968 में जन्‍मीं वेंडी चीन के जुजोऊ शहर की रहने वाली हैं। अमेरि‍का आने के बाद उन्‍होंने कैलीफोर्निया के एक रेस्‍टोरेंट में भी काम कि‍या और येल यूनि‍वर्सिटी से 1996 में ग्रेजुएशन की डि‍ग्री ली। बाद में उन्‍हें स्‍टार टीवी में नौकरी मि‍ल गई और वह हांगकांग चली गईं। यहां उनकी मुलाकात मर्डोक से हुई। वहीं दूसरी तरफ ऑस्‍ट्रेलि‍या में जन्‍मे रूपर्ट ने अब अमेरि‍का की नागरि‍कता ले ली है।

न्यूयॉर्क टाइम्स की मीडिया रिपोर्टर एमी चोज़िक ने ट्वीट करके बताया है कि तलाक़ के लिए दी गई अर्ज़ी में कहा गया है कि उनकी शादी के रिश्ते में ऐसी दरार आ गई है जिसे भरा नहीं जा सकता। दो वर्ष पहले रूपर्ट फोन हैकिंग को लेकर काफी मुसीबतों में फंसे थे। उनके ब्रिटिश अखबार ने कुछ लोगों के फोन हैक कि‍ए थे। उस वक्‍त इन दोनों में इतना प्रेम था कि जब मर्डोक फोन हैकिंग के मामले में ब्रि‍टेन की संसद की सुनवाई में गए थे तो एक प्रदर्शनकारी ने मर्डोक पर क्रीम केक फेंकने की कोशि‍श की थी। वेंडी उस प्रदर्शनकारी पर गुस्‍से से लाल हो गई थीं और उसे तमाचा मार दि‍या था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...