Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

लखनऊ

अपराध से पांच साल से दूर व्यक्ति को यूं पुलिस वालों ने फंसाया और घोषित कर दिया लुटेरा

लखनऊ : निरालानगर में एससीजेएम की पत्नी की सोने की चेन लूट में हसनगंज पुलिस ने मंगलवार को एक पुराने अपराधी को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा तो कर दिया, लेकिन आरोपी ने मीडिया के सामने सच खोल दिया। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। एसपी ट्रांसगोमती हबीबुल हसन ने जानकारी दी कि हसनगंज कोतवाली के एसआई राजेंद्र सिंह, कांस्टेबल इफलाक अहमद, प्रवीण कुमार व राजेश श्रीवास्तव की टीम ने चौराहा नंबर-आठ पर घेराबंदी कर मोहल्ला पतौरागंज निवासी राका उर्फ रवि सोनकर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 7.5 ग्राम सोने की आधी चेन बरामद हुई। चेन एसीजेएम भूपेंद्र राय की पत्नी सीमा राय से रविवार शाम लूटी गई थी।

पुलिस हिरासत में मीडिया के सामने राका ने खुलासा किया कि इंस्पेक्टर हसनगंज के बुलावे पर वह सोमवार को थाने पहुंचा था। पुलिसकर्मियों ने चेन व पर्स लुटेरों के बारे में पूछताछ की। इसके बाद उस पर एसीजेएम की पत्नी से चेन लूट कुबूलने का दबाव बनाया। पांच साल से अपराध की दुनिया से दूर होने की बात कह वारदात की जानकारी न होने को कहा। इस बीच पुलिस ने विभिन्न सराफा व्यवसायियों से संपर्क किया। थोड़ी देर बाद आधी चेन की व्यवस्था कर उसका चालान कर दिया। एसपी ट्रांसगोमती के समक्ष रवि ने खुद को फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि न तो उसने वारदात की, न किसी महिला ने पहचाना और न ही उसके कब्जे से चेन बरामद हुई। मीडिया के सामने रवि के बयान से पुलिसकर्मियों के चेहरे मुरझा गए। खुलासे पर अंगुली उठते देख एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...