Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

बिहार

अब बड़ा आदमी राममनोहर लोहिया या सफदरजंग या एम्स में नहीं बल्कि मेदांता या रॉकलैंड या फोर्टिस में मरता है

मेनस्ट्रीम मीडिया ये बहुत पहले मान चुका है कि सरकारी अस्पताल का काम पोस्टमार्टम रिपोर्ट देना और मृत्यु प्रमाण पत्र देना भर है, इलाज करना नहीं. ऐसे में विपदा में जो ममता के सागर पिक्चर ट्यूब से निकलकर हम तक बहते हैं, वो बहुत ही घिनौना लगता है.

मेनस्ट्रीम मीडिया ये बहुत पहले मान चुका है कि सरकारी अस्पताल का काम पोस्टमार्टम रिपोर्ट देना और मृत्यु प्रमाण पत्र देना भर है, इलाज करना नहीं. ऐसे में विपदा में जो ममता के सागर पिक्चर ट्यूब से निकलकर हम तक बहते हैं, वो बहुत ही घिनौना लगता है.

कमाल खान ने श्रवास्ती के पूर्व विधायक भगवती बाबू पर ईमानदारी की मिसाल बताते हुए, गरीबी से मौत होने को लेकर मार्मिक रिपोर्ट बनायी. जाहिर है रिपोर्ट का एक पक्ष ये बताता है कि कैसे भगवती बाबू ने गरीबी में लेकिन ईमानदारी के साथ जीवन जिया लेकिन दूसरा पक्ष बेहद ही क्रूर है. पहले उन्हें सरकारी अस्पताल में दाखिल किया गया लेकिन बाद में सुधार न होने पर निजी अस्पताल में और उनके पास सिर्फ पांच हजार रुपये थे और पैसे के अभाव में उनकी जान चली गई.

भगवती बाबू अचानक नहीं मरे, पर्याप्त वक्त था जिसमें कई लोग आगे आते लेकिन उस सरकारी अस्पताल की कुव्यवस्था को लेकर कोई छानबीन नहीं हुई और न ही उस निजी अस्पताल पर सवाल उठाए गए कि पैसे के आगे उसने कैसे मरीज की जान जाने दे दी?

मीडिया सर्किल के लोग बड़े शान से बताते हैं फलां को रॉकलैंड में, चिलां को मेदांता में,ढिमकाना को फार्टिस में देखने जाना है या मेको यहां एडमिट होना पड़ा. ऐसे किसी भी अस्पताल का नाम लेते मैं कभी नहीं सुनता जिनकी फुटेज वो चलाते हैं, जिनके विज्ञापन चलाते हैं, वहां का ही नाम लेते हैं. उन्हें पता है कि फुटेज चलाने लायक और इलाज कराने लायक दो अलग-अलग अस्पताल होते हैं. उन्होंने अपने को इस अस्पताल से अलग कर लिया है. शायद ही कभी पलटकर यहां स्टोरी की तलाश में जाते होंगे लेकिन जैसे ही मौत की खबर आती है, सबके भीतर ममता और करुणा का सागर उमड़ पड़ता है. ममता की ये बांध फिर झटके में टूटकर सिस्टम की ओर लपकती है और सारा कुछ कांग्रेस-बीजेपी की दाल-मखनी बनकर रह जाता है.

पहले जब भी किसी बड़े व्यक्ति के इलाज होने या मौत होने की खबर आती थी तो राम मनोहर लोहिया, सफदरजंग, एम्स का नाम आता था लेकिन अब मेदांता, रॉकलैंड, फोर्टिस. आपको क्या लगता है, ये सिर्फ नाम बदल जाने का मामला भर है.

युवा मीडिया विश्लेषक विनीत कुमार के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...