Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

अब मुजफ्फरपुर और मुंगेर में पत्रकारों की शिकायत सुनेगी पीसीआई की तीन सदस्‍यीय कमेटी

बिहार में मीडिया पर दवाब की जाँच के लिए गठित प्रेस काउंसिल की तीन सदस्यीय टीम अपने जाँच के दूसरे चरण में ११ जून को मुजफ्फरपुर और १२ को मुंगेर पहुँच कर स्थानीय पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य स्टेक-होल्डर्स से बातें करेगी. मुजफ्फरपुर में तिरहुत, दरभंगा और सारण प्रमंडलों के विभिन्न जिलों के लोगों की शिकायत सुनने की व्यवस्था की गई है. बेगुसराय जिला जो वस्तुतः मुंगेर प्रमंडल में पड़ता है, वहां के लोग अपनी सुविधा के मुताबिक मुजफ्फरपुर और मुंगेर दोनों ही जगहों पर अपनी बात रख सकते हैं. मुंगेर और बेगुसराय के बीच गंगा नदी पड़ने की वजह से भौगोलिक अवरोध की वजह से यह विशेष व्यवस्था बेगुसराय के स्टेक होल्डर्स के लिए रखी गई है.

बेगुसराय के कुछ इलाकों के लिए मुंगेर सुगमता से पहुँचने की सुविधा है और कुछ इलाकों से मुजफ्फरपुर पहुँचने की सुविधा ज्यादा है. इसे देखते हुए बेगुसराय के लोगों के लिए यह व्यवस्था रखी गई है. टीम के सदस्य अरुण कुमार के मुताबिक टीम सभी लोगों की बातों को सुनेगी किन्तु समय सीमा के मद्दे नजर टीम अपेक्षा करती है कि जो लोग किसी तरह की शिकायत टीम के सामने रखना चाहते हैं, वे स्पष्‍ट रूप से अपना बयान लिखित रूप में लायें और उसके साथ यदि कोई प्रमाण हो तो वह भी अपनी शिकायत की चिट्ठी के साथ संलग्न करें.

टीम ने भागलपुर, सहरसा, पूर्णिया और मुंगेर प्रमंडलों के विभिन्न जिलों के शिकायतकर्ताओं की बातों को सुनने की नीयत से उनके लिए निकटवर्ती जगह के तौर पर मुंगेर का चयन किया है. जहाँ यह टीम १२ जून को पहुंचेगी. जिन शिकायतकर्ताओं को सुनवाई के स्थल और समय की जानकारी चाहिए वे १२ जून की सुबह से टीम के सदस्य अरुण कुमार के मोबाइल नम्बर ९४३०६१९५०८ पर सम्पर्क कर सकते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...