भास्कर समूह में कार्यरत रहे अजित वडनेकर के बारे में सूचना मिली है कि वे अमर उजाला, वाराणसी के नए संपादक होंगे. अजित वडनेकर दैनिक भास्कर के साथ भोपाल समेत कई शहरों में रहे. इन दिनों वे भास्कर ग्रुप के मराठी अखबार दिव्य मराठी के एक्जीक्यूटिव एडिटर के रूप में महाराष्ट्र में कार्यरत हैं. उन्होंने भास्कर से इस्तीफा से संबंधित अपना नोटिस प्रबंधन के पास भेज रखा है.
अमर उजाला, बनारस के एडिटर निशीथ जोशी अमर उजाला के मुख्यालय नोएडा में बुलाए जाएंगे या उन्हें कहीं और पदस्थ किया जाएगा, इस बारे में पता नहीं चल पाया है. निशीथ जोशी उत्तराखंड के हैं और वहां देहरादून में अमर उजाला के संपादक रह चुके हैं. माना जा रहा है कि वे उत्तराखंड से करीब नोएडा आना चाहेंगे. इस बारे में जब निशीथ जोशी से बात की गई तो उन्होंने किसी भी फेरबदल के बारे में कोई जानकारी होने से इनकार किया.





