अमर उजाला में एक चर्चा जोरों पर है कि जल्द ही संपादक तथा समाचार संपादक लेबल पर तबादले होने जा रहे हैं. हालांकि अभी यह खबर अभी चर्चा स्तर पर ही है. अमर उजाला का कोई भी वरिष्ठ अधिकारी ऐसी किसी कार्रवाई की पुष्टि नहीं कर रहा है. वरिष्ठों का कहना है कि हाल फिलहाल संपादक स्तर पर कोई बड़ा बदलाव नहीं होने जा रहा है. लेकिन अमर उजाला से ही जुड़े कुछ सूत्रों का कहना है कि चीफ सब और डीएनई जैसे काफी समय से एक ही यूनिट में जमे संपादक तथा समाचार संपादकों को इधर से उधर किया जाएगा.
चर्चा है कि लोकसभा चुनाव से पहले सभी यूनिटों को चुस्त दुरुस्त करने के लिए ये कवायद की जाने वाली है. सबसे ज्यादा चर्चा लखनऊ यूनिट को लेकर है. इंदुशेखर के नेतृत्व में यह यूनिट अमर उजाला में सबसे फिसड्डी साबित हुई है. इस यूनिट में बदलाव की चर्चा लंबे समय से चल रही है लेकिन अमर उजाला के वरिष्ठों का कहना है कि कम से कम लखनऊ में लोकसभा चुनाव से पहले कोई बदलाव के आसार नहीं हैं. अब देखने वाली बात है कि अमर उजाला में संपादकों के तबादले होने और न होने को लेकर चल रहे कयासों में कितना दम है. (कानाफूसी)





