अमर उजाला मेरठ के तेजतर्रार पत्रकार विनोद तिवारी का तबादला वाराणसी हो गया है. विनोद तिवारी मेरठ में बतौर क्राइम रिपोर्टर कार्यरत थे. विनोद तिवारी दो दशकों से पत्रकारिता में है. विनोद तिवारी ने पत्रकारिता की शुरुआत देवरिया में "आज" अखबार से की.
अपराधियों और बाहुबलियों के खिलाफ बेबाकी से खबर लिखने के लिए विनोद तिवारी उस दौरान चर्चित रहे. अमर उजाला गोरखपुर लाँच होने के बाद विनोद तिवारी अमर उजाला के साथ बस्ती से जुड़े फिर गोरखपुर से रेलवे देखने लगे. गोरखपुर में कई साल सेवा देने के बाद मेरठ में क्राइम रिपोर्टर के रूप में तैनात हुए. सूत्रों के मुताबिक अब अमर उजाला ने विनोद तिवारी को वाराणसी भेज दिया है.
भड़ास से संपर्क [email protected] के जरिए किया जा सकता है.





