Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

अमर उजाला से सौरभ का इस्तीफा और बिपिन का ट्रांसफर, फारवर्ड प्रेस से सोहन व जतिन्‍द्र जुड़े

अमर उजाला, गाजियाबाद से खबर है कि सौरभ पांडेय ने इस्‍तीफा दे दिया है. वे यहां पर जूनियर रिपोर्टर के पद पर कार्यरत थे. सौरभ ने अपनी नई पारी गाजियाबाद में ही हिंदुस्‍तान के साथ शुरू की है. उन्‍हें यहां क्राइम रिपोर्टिंग की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है. हाल के दिनों में सौरभ सातवें मीडियाकर्मी हैं, जिन्‍होंने अमर उजाला से इस्‍तीफा दिया है. वे करीब ढाई सालों से अमर उजाला को अपनी सेवाएं दे रहे थे. बताया जा रहा है कि सौरभ प्रमोशन ना होने से नाराज थे. विनीत सक्‍सेना के संपादक बनकर आने के बाद से अमर उजाला, गाजियाबाद का यह नौवां विकेट गिरा है. इसके पहले पांच लोग ए‍क साथ अमर उजाला छोड़कर हिंदुस्‍तान चले गए थे.  

बिपिन शुक्ल को अमर उजाला, उन्नाव के ब्यूरो चीफ पद से हटाकर कानपुर आफिस बुला लिया गया है. उन्हें कांपैक्ट में काम करने को कहा गया है. उन्नाव के ब्यूरो चीफ पद पर अनुराग त्रिपाठी को नियुक्त किया गया है जो पहले इसी ब्यूरो में क्राइम रिपोर्टर के रूप में सेवारत थे. सूत्रों का कहना था कि उन्नाव जिले के ही निवासी बिपिन शुक्ला के खिलाफ जिले के कई लोगों ने नोएडा और कानपुर आफिस में शिकायतें की थीं.

फारवर्ड प्रेस मैग्जीन से सूचना मिली है कि इसमें जतिंदर शर्मा और सोहन सिंह को दिल्ली में जूनियर रिपोर्टर की जिम्मेदारी दी गयी है. विज्ञापन विभाग में सूरज को विज्ञापन हेड की जिम्मेदारी दी गयी है. सर्कुलेशन में देवेंदर शर्मा को नियुक्त किया गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...