अमर उजाला को हिमाचल प्रदेश में झटका लगा है. हिमाचल में अखबार के संपादक गिरीश गुरनानी ने इस्तीफा दे दिया दिया है. बताया जा रहा है कि वे अब अपनी नई पारी हिंदुस्तान अखबार के साथ दिल्ली में शुरू करने जा रहे हैं. उन्हें यहां भी सीनियर पद पर लाया जा रहा है. अमर उजाला से नया संपादक बनाकर किसे भेजा जाएगा यह अभी तय नहीं हो पाया है. गौरतलब है कि चेतन शारदा के इस्तीफा देने के बाद गुरनानी को संपादक बनाकर हिमाचल भेजा गया था.





