दैनिक जागरण से खबर है कि अमित कुमार ने अपनी नई पारी शुरू की है. उन्हें यहां सीनियर सब एडिटर बनाया गया है. अमित हिंदुस्तान से इस्तीफा देकर यहां पहुंचे हैं. वे इसके अलावा भी कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
आज समाज से खबर है कि अरुण तिवारी ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपनी नई पारी दैनिक जागरण के साथ शुरू की है. उन्हें सब एडिटर बनाया गया है. वे कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. आज समाज से आशीष शुक्ला ने भी इस्तीफा दे दिया है. वे अपनी नई पारी पाक्षिक पत्रिका लोकस्वामी के साथ सब एडिटर के रूप में शुरू कर रहे हैं. पाक्षिक पत्रिका लोक स्वामी से रितु सक्सेना ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपनी नई पारी हिंदुस्तान के साथ शुरू की है. उन्हें युवा में सब एडिटर बनाया गया है.






