Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

अल जजीरा समेत दस टीवी चैनलों के लाइसेंस रद्द

इराक में सांप्रदायिक तनाव बढ़ने पर सरकार ने दस टीवी चैनलों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं. अल-जज़ीरा टीवी और शर्किया भी उन चैनलों में शामिल हैं जिन पर “हिंसा को भड़काने” का आरोप लगाया गया है. पूरे देश में इनके काम करने पर पाबंदी लगा दी गई है. इराक में एक हफ़्ते से भी कम समय में 170 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं. प्रधानमंत्री नौरी मालिकि इराक में एक “सांप्रदायिक लहर” की बात करते हैं जो बाहर से आई है.

इराक में सांप्रदायिक तनाव बढ़ने पर सरकार ने दस टीवी चैनलों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं. अल-जज़ीरा टीवी और शर्किया भी उन चैनलों में शामिल हैं जिन पर “हिंसा को भड़काने” का आरोप लगाया गया है. पूरे देश में इनके काम करने पर पाबंदी लगा दी गई है. इराक में एक हफ़्ते से भी कम समय में 170 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं. प्रधानमंत्री नौरी मालिकि इराक में एक “सांप्रदायिक लहर” की बात करते हैं जो बाहर से आई है.

मंगलवार को एक सुन्नी विरोध शिविर पर सेना की छापेमारी के बाद बड़े पैमाने पर संघर्ष शुरू हो गया. उत्तरी इराक में किर्कुक के नज़दीक हविजा कस्बे में सेना की छापेमारी में बीस से ज़्यादा लोग मारे गए थे जिसके विरोध में सुन्नी मंत्रियों ने इस्तीफ़े दे दिए थे. इसके बाद उत्तरी इराक के कस्बों और शहरों के अलावा पश्चिमी इराक के रमाडी और फालुजा में प्रदर्शन शुरू हो गए.

प्रदर्शनकारी शिया-नेतृत्व वाली सरकार पर सुन्नियों से भेदभाव का आरोप लगा रहे हैं और प्रधानमंत्री मालिकि के इस्तीफ़े की मांग कर रहे हैं. इराक के संचार और मीडिया आयोग ने एक बयान मं कहा, “सेटेलाइट चैनल घटनाओं को बढ़ा-चढ़ा कर पेश करते हैं, गलत सूचनाएं देते हैं और कानून तोड़ने और इराकी सुरक्षा कर्मियों पर हमले के लिए कहते हैं.”

मीडिया पर निगरानी रखने वाले आयोग ने टीवी कवरेज में सांप्रदायिक लहजे का आरोप लगाया, “अनुशासनहीन मीडिया के फैलाए संदेशों ने सभी जायज़ सीमाएं लांघ दीं और जिससे लोकतांत्रिक प्रकिया पर ख़तरा पैदा हो गया.” बीबीसी के बग़दाद संवाददाता राफ़िद जबूरी कहते हैं कि 10 में ज़्यादातर चैनलों के मालिक सुन्नी हैं और कतर में स्थित अल-जज़ीरा के अरबी चैनलों को सुन्नियों के प्रति नरम माना जाता है. अल-जज़ीरा के बगदाद ब्यूरो प्रमुख उमर अबुल-इलाह ने बीबीसी समाचार को कहा कि अभी तक यह साफ़ नहीं है क्या चैनल के अंग्रेजी-भाषा के प्रसारणों पर भी रोक लगाई गई है या नहीं.

प्रभावित टीवी चैनल

बगदाद टीवी- इस्लामिक पार्टी से ताल्लुक़, शर्किया और शर्किया न्यूज़, बबिलिया- उप प्रधानमंत्री (जो सुन्नी हैं) से ताल्लुक़, सलाहुद्दीन, अनवर 2 (शिया कुवैती चैनल), तघयीर, फालुजा, अल-जज़ीरा – मुख्यालय कतर में है, ग़र्बिया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...