दैनिक प्रभात से खबर है कि समूह के जीएम अवनींद्र ठाकुर को अखबार के गाजियाबाद एडिशन का संपादक भी बना दिया गया है. पिछले दिनों ही इस एडिशन के संपादक अशोक निर्वाण ने इस्तीफा दे दिया था, तब से इस पद पर किसी की नियुक्ति नहीं की गई थी. चीफ सब एडिटर के रूप में काम कर रहे दिलीप झा को प्रमोट करके अखबार का न्यूज एडिटर बना दिया गया है. दिलीप लम्बे अर्से से दैनिक प्रभात से जुड़े हुए हैं. मेरठ से उनका तबादला गाजियाबाद किया गया था.
राकेश उपाध्याय को अखबार का डिप्टी न्यूज एडिटर बनाया गया है, जबकि गरिमा राय फीचर डिविजन की हेड बनाई गई हैं. अखबार में एडमिनिस्ट्रेटिव के पद पर कुमकुम को लाया गया है. अखबार में नरेंद्र कुमार तथा आशीष कुमार ने रिपोर्टर के तौर पर ज्वाइन किया है. उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले कई लोगों ने दैनिक प्रभात से इस्तीफा दे दिया था.






