आई-नेक्स्ट में पिछले दो वर्षों से कार्यरत रिपोर्टर प्रभात कुमार तिवारी ने इस्तीफा दे दिया है. प्रभात बरेली यूनिट में कार्यरत थे लेकिन उनका तबादला रांची के लिए कर दिया गया था. सूत्रों के मुताबिक प्रबंधन को गुमराह करके प्रभात का तबादला रांची के लिए कराया गया. प्रभात रांची पहुंचे लेकिन उन्हें वहां कोई सपोर्ट नहीं मिला. वे वहां 31 दिसंबर तक रहे.
मां को हार्ट अटैक की सूचना के बाद उन्होंने आई नेक्स्ट, रांची के सम्पादकीय प्रभारी शंभूनाथ को सन्देश भेजा और वहां से घर चले आये. बाद में उनसे किसी कागज पर हस्ताक्षर करने को आई-नेक्स्ट प्रबंधन ने कहा जिसे गलत करार देते हुए प्रभात ने हस्ताक्षर नहीं किए. अब उन्होंने अपनी पारिवारिक समस्याओं और जागरण संस्थान के लिए नासूर बन चुकी राजनीति का हवाला देते हुए संस्थान से त्यागपत्र दे दिया है.





