पिछले आई नेक्स्ट, लखनऊ से इस्तीफा देने वाली एसोसिएट एडिटर शर्मिष्ठा शर्मा के बारे में खबर है कि वे फिर आई नेक्स्ट से जुड़ गई हैं. प्रबंधन ने उनका इस्तीफा नामंजूर कर दिया है. बताया जा रहा है कि वो पहले से भी पॉवरफुल होकर आई नेक्स्ट में वापस आई हैं. वो कानपुर में गुरुवार को आई नेक्स्ट के 12 एडिशनों के वरिष्ठों की त्रैमासिक मीटिंग में भी मौजूद रहीं. इस दौरान मालिकान मदन मोहन गुप्ता और शैलेष गुप्ता भी मौजूद रहे.
गौरतलब है कि आई नेक्स्ट के सीओओ एवं एडिटर आलोक सांवल से कुछ विवाद हो जाने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद से ही वो कार्यालय नहीं जा रही थीं. शर्मिष्ठा के पास लखनऊ एडिशन के अलावा आई नेक्स्ट के सभी एडिशनों के सुपरविजन का दायित्व था. माना जा रहा है कि अब आई नेक्स्ट में सत्ता के दो केंद्र आलोक सांवल और शर्मिष्ठा शर्मा होंगी. इस संदर्भ में पूछे जाने पर शर्मिष्ठा शर्मा ने अपने वापसी की पुष्टि की.





