खबर है कि आज तक क्राइम टीम के हेड पद से शम्स ताहिर खान को हटाकर प्रोग्रामिंग टीम में भेज दिया गया है. उनकी रिपोर्टिंग प्रोग्रामिंग टीम हेड संजय सिन्हा को होगी. शम्स की जगह सुप्रितम बेनर्जी को क्राइम टीम का हेड बना दिया गया है. बताया जाता है कि शम्स को दाउद व सट्टेबाजी की एक खबर एबीपी न्यूज पर ब्रेक हो जाने का दंड दिया गया है.
आजतक से ये भी खबर है कि एसआईटी टीम को खत्म कर दिया गया है. इस टीम के सदस्य अरुण सिंह, हरीश शर्मा जा चुके हैं. अब सिर्फ दीपक शर्मा ही यहां बचे हुए हैं. धीरेन्द्र पुंडीर पहले ही जा चुके हैं. अमिताभ श्रीवास्तव के भी आजतक से विदा होने की चर्चाएं हैं. बताया जाता है कि अमिताभ श्रीवास्तव इंडिया टीवी जा सकते हैं.
नंदगोपाल राजन ने इंडियन एक्सप्रेस में एडिटोरियल हेड (डिजिटल) के पद पर ज्वाइन किया है. राजन इंडिया टुडे में कार्यरत थे. वे बिजनेस टुडे और इंडिया टुडे गजेट्स व गिज्मो के एसोसिएट एडिटर थे. राजन ने ट्वीट के जरिए सूचित किया है कि वे फिर से इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप से जुड़ गए हैं.
भड़ास से संपर्क [email protected] के माध्यम से करें.





