आवाजाही की दो सूचनाएं हैं. एक कार्तिकेय शर्मा के बारे में. जाने-माने पत्रकार उदयन शर्मा के सुपुत्र कार्तिकेय शर्मा का टीवी टुडे ग्रुप से नाता टूट चुका है. वहां उनका विवाद इनपुट हेड रिफत जावेद से शुरू हो गया था. कार्तिकेय ने न्यूज एक्स ज्वाइन कर लिया है. यहां वे एक्जीक्यूटिव एडिटर बनाए गए हैं और इनपुट का काम देखेंगे. कार्तिकेय काफी समय से आज तक और हेडलाइंस टुडे में कार्यरत थे. बीच में एक दफे न्यूज24 के हिस्से बने थे लेकिन फिर टीवी टुडे ग्रुप लौट आए थे.
एक अन्य खबर सीएनएन इंटरनेशनल से है. इस चैनल की तरफ से रवि अग्रवाल को दिल्ली ब्यूरो चीफ बनाया गया है. रवि पिछले आठ वर्षों से सीएनएन नेटवर्क से जुड़े हुए हैं. बताया जा रहा है कि भारत में लोकसभा चुनावों के कवरेज के लिहाज से रवि की तैनाती की जा रही है. वे एक अप्रैल से नए दायित्व का निर्वाह करेंगे.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] पर मेल करके पहुंचा सकते हैं.






