आजतक न्यूज चैनल की स्पेशल इनवेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) में कार्यरत रहे दो तेजतर्रार खोजी पत्रकारों ने इस्तीफा दे दिया है. इनके नाम हैं हरीश शर्मा और अरुण सिंह. दोनों प्रिंसिपल करेस्पांडेंट के पद पर कार्यरत थे. ये दोनों ही जी न्यूज में स्पेशल करेस्पांडेंट बनकर जा रहे हैं और ये एडिटर इन चीफ सुधीर चौधरी को रिपोर्ट करेंगे.
हरीश शर्मा आजतक में पिछले छह साल से कार्यरत थे. वे कोबरा पोस्ट में भी कर चुके हैं. अरुण सिंह आजतक के साथ करीब नौ वर्षों से थे. इन दोनों ने आजतक के एसआईटी हेड दीपक शर्मा की अगुवाई में कई बड़े स्टिंग आपरेशनों को अंजाम दिया जिनमें कुछ प्रमुख हैं: आपरेशन हे राम, आपरेशन दंगा, आपरेशन ब्लैक, आपरेशन धृतराष्ट्र, आपरेशन चक दे आदि. सलमान खुर्शीद के खिलाफ स्टिंग आपरेशन भी इन्हीं दोनों पत्रकारों ने किया था.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.






