पत्रकार से नेता बने आशुतोष को अब राजनीति की कड़वी सच्चाइयों से रूबरू होना पड़ रहा है. वे पिछले दिनों चांदनी चौक इलाके में चुनाव प्रचार के उद्देश्य से पहुंचे तो उन्हें एक जगह कुछ भाजपाई-कांग्रेसी किस्म के लोगों ने घेर लिया. स्थानीय समस्याओं पर बात करते-करते ये लोग आशुतोष को जलील करने पर उतारू हो गए. ऐसे में आशुतोष ने माहौल भांपकर वहां से निकलना उचित समझा. आशुतोष भीड़ से हटकर आगे जाने लगे और उनके पीछे पीछे भीड़ आशुतोष और केजरीवाल के खिलाफ नारे लगाते हुए आगे बढ़ने लगी. इसी बीच एक आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता वहां स्कूटर से आया और आशुतोष को बिठाकर वहां से नौ-दो ग्यारह हो गया.
ज्ञात हो कि आशुतोष जिस चांदनी चौक सीट से आम आदमी पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार हैं, उस सीट से कांग्रेस के धाकड़ नेता कपिल सिब्बल और भाजपा के धाकड़ नेता हर्षवर्द्धन भी उम्मीदवार हैं. ऐसे में इन दो पुराने व स्थानीय पैठ रखने वाले नेताओं के बीच आशुतोष की डगर आसान नहीं है. कांग्रेस-भाजपा के ढेर सारे ऐसे अंध समर्थक इस इलाके में हैं जो आशुतोष को अपमानित करने को हर वक्त तैयार बैठे रहते हैं. चांदनी चौक इलाके में पिछले दिनों कपिल सिब्बल ने ढेर सारे लोगों को वाटर प्योरीफायर मशीन बांटी. सिब्बल और हर्षवर्द्धन से भांति-भांति तरीकों से उपकृत लोग किसी कीमत पर आशुतोष को सपोर्ट नहीं करेंगे. हालांकि इसी सीट पर आम जन और आम व्यापारियों की इतनी बड़ी संख्या है जो करप्शन से लेकर तमाम किस्म की दुर्व्यवस्था से त्रस्त है और हर कीमत पर आम आदमी पार्टी को सपोर्ट करने के लिए तैयार है. फिलहाल ये वीडियो देखिए जिसमें स्थानीय कांग्रेसी-भाजपाई लोग आशुतोष का विरोध कर रहे हैं और आशुतोष को वहां से भागना पड़ा… क्लिक करें…






