Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

आरटीआई एक्टिविस्‍ट श्रीचंद जैन को बिजली चोरी में एक साल की सजा

नई दिल्ली : बिजली मुद्दों पर जनहित याचिका यानी पीआईएल दाखिल कर, मीडिया में सुर्खियां बटोरने वाले श्रीचंद जैन खुद बिजली चोरी मामले में फंस गए हैं। कड़कडड़ूमा स्थित बिजली की स्पेशल कोर्ट ने उन्हें 11.5 किलोवॉट बिजली की चोरी करने का दोषी करार दिया है। कोर्ट ने उन्हें एक साल की कैद की सजा सुनाई है। साथ ही उन पर सिविल लायबिलिटी के तौर पर 3. 62 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। वह औद्योगिक कार्यों के लिए बिजली की चोरी करते पकड़े गए थे।

नई दिल्ली : बिजली मुद्दों पर जनहित याचिका यानी पीआईएल दाखिल कर, मीडिया में सुर्खियां बटोरने वाले श्रीचंद जैन खुद बिजली चोरी मामले में फंस गए हैं। कड़कडड़ूमा स्थित बिजली की स्पेशल कोर्ट ने उन्हें 11.5 किलोवॉट बिजली की चोरी करने का दोषी करार दिया है। कोर्ट ने उन्हें एक साल की कैद की सजा सुनाई है। साथ ही उन पर सिविल लायबिलिटी के तौर पर 3. 62 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। वह औद्योगिक कार्यों के लिए बिजली की चोरी करते पकड़े गए थे।

श्रीचंद जैन मीडिया के लिए एक जाना-पहचाना चेहरा हैं और बिजली कंपनियों के खिलाफ पीआईएल दाखिल कर मीडिया में सुर्खिया बटोरते रहे हैं। जैन के खिलाफ टिप्पणी करते हुए स्पेशल कोर्ट ने कहा है कि अभियुक्त को बिना किसी वैध कारण के, औद्योगिक उद्देश्यों के लिए बिजली की चोरी करते पकड़ा गया था। कोर्ट की नजर में अभियुक्त द्वारा किया गया बिजली चोरी एक गंभीर अपराध है। अभियुक्त को एक साल कैद की सजा सुनाता हूं। कोर्ट ने आगे कहा कि अभियुक्त पर, सिविल लायबिलिटी के तौर पर, 3. 62 लाख रूपये का जुर्माना भी लगाया गया है। कोर्ट के मुताबिक- अपील/ रिवीजन आदि की अवधि समाप्त होने के बाद, शिकायतकर्ता कंपनी इस राशि को वसूलने के लिए स्वतंत्र है।

गौरतलब है कि 18 मार्च, 2006 को बीवाईपीएल एन्फोर्समेंट टीम ने श्रीचंद जैन, पुत्र सूरज भान जैन, निवासी 174, न्यू सूर्यकिरण अपार्टमेंट, प्लॉट नंबर 65, आईपी एक्सटेंशन द्वारा चलाई जा रही फैक्टरी पर छापा मारा था। यह फैक्टरी जवाहर नगर में स्थित थी। बीवाईपीएल एन्फोर्समेंट टीम को सूचना मिली थी कि ट्रॉलियां बनाने वाली इस फैक्टरी में बिजली का कोई मीटर नहीं है। टीम ने जब जांच की तो सूचना सही निकली। उसके बाद एन्फोर्समेंट टीम ने श्रीचंद जैन की फैक्टरी पर छापा मारा, जहां 11. 5 किलोवॉट की बिजली चोरी पकड़ में आई। एन्फोर्समेंट टीम ने कैमरे में रेकॉर्ड किया कि फैक्टरी के पास बिजली का कोई मीटर नहीं था और वहां बीवाईपीएल के डिस्‍ट्रीब्‍यूशन बॉक्स में तार जोड़कर बिजली की सीधी सप्लाई ली जा रही थी।

छापेमारी के बाद बीवाईपीएल एन्फोर्समेंट टीम ने, इलेक्ट्रीसिटी एक्ट के प्रावधानों के तहत, श्रीचंद जैन को 4. 53 लाख रूपये का जुर्माना किया। लेकिन आरोपी ने जुर्माने की रकम का भुगतान नहीं किया। उसके बाद मामले को बिजली की स्पेशल कोर्ट में ले जाया गया। अब स्पेशल कोर्ट ने आरोपी को एक साल की जेल और 3.62 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। (पंजाब केसरी)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...