चार पत्रकारों के बारे में सूचना मिली है कि उन्होंने इंडिया न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की है. इनमें से तीन ने इंडिया न्यूज के आनलाइन सेक्शन में आमद दी है. आशीष भारद्वाज ने इंडिया न्यूज आनलाइन में वेब बेड के बतौर ज्वाइन किया है. निखिल भूषण और अंकित फ्रांसिस ने इंडिया न्यूज आनलाइन में सीनियर सब एडिटर के रूप में दस्तक दी है. निखिल और अंकित दोनों ही आईआईएमसी के छात्र रहे हैं.
आईबीएन7 में प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत भूपेश ठाकुर ने इस्तीफा दे दिया है. भूपेश करीब पांच वर्षों से आईबीएन के साथ थे. उन्होंने नई पारी की शुरुआत इंडिया न्यूज के साथ की है. वे दैनिक भास्कर में भी काम कर चुके हैं.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] पर मेल करके पहुंचा सकते हैं.






