इंडिया टीवी में उठापटक का दौर जारी है. दो चर्चाएं भड़ास तक पहुंची हैं. एक तो ये कि लंबे समय से इंडिया टीवी के साथ वरिष्ठ पद पर कार्यरत नवीन पांडेय ने इस्तीफा दे दिया है. चर्चाओं के मुताबिक नवीन पांडेय जल्द ही किसी चैनल के साथ बड़े पद पर जुड़ने वाले हैं. नवीन पांडेय सहारा समय समेत कई न्यूज चैनलों में एंकर, प्रोड्यूसर, एडिटर रह चुके हैं. वे दैनिक जागरण, अमर उजाला जैसे अखबारों के साथ भी काम कर चुके हैं.
उधर, इंडिया टीवी से ही दूसरी अपुष्ट खबर के मुताबिक सुकेश रंजन ने यहां वरिष्ठ पद पर ज्वाइन किया है. सुकेश रंजन आईबीएन7 में हुआ करते थे. आईबीएन7 से हाल में ही प्रभंजन वर्मा ने इस्तीफा देकर स्टार स्पोर्ट्स के साथ नई पारी की शुरुआत की है.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.






