काफी उठापटक के बाद आखिरकार इंडिया न्यूज ने अपना यूपी-उत्तराखंड चैनल लांच कर दिया है. 18 जनवरी को एक सादे कार्यक्रम में चैनल की लांचिंग की गई. बिहार-झारखंड चैनल की तर्ज पर ही यूपी-उत्तराखंड की लांचिंग भी चुनाव के दौरान की गई है. हालांकि प्रबंधन ने इस चैनल पर कोई भी राजनीतिक विज्ञापन नहीं दिखाने का निर्णय लिया है. बताया जा रहा है कि चुनावों के दौरान इस लिए चैनल की लांचिंग की गई है ताकि इसे माइलेज मिल सके. क्योंकि हिंदी पट्टी के लोग राजनीतिक खबरों में काफी दिलचस्पी लेते हैं.
वैसे भी यह चैनल अपनी लांचिंग से पहले भी काफी चर्चा में रहा है. लांचिंग से पहले ही चैनल के तीन हेड बदले गए. पहले चैनल का हेड की जिम्मेदारी हनुमंत राव को सौंपी गई थी, परन्तु रवीन ठुकराल ने ग्रुप से जाते-जाते इसरार शेख को इस चैनल की जिम्मेदारी सौंप गए थे. पर प्रबंधन ने इस फैसले को पलटते हुए राशिद हाशमी को चैनल का हेड बना दिया. चैनल की लांचिंग राशिद हाशमी के नेतृत्व में ही कराई गई है. चैनल के लिए पत्रकारों की भर्ती आज समाज के एक्जीक्यूटिव एडिटर अजय शुक्ल के नेतृत्व में की गई थी.





