इंडिया न्यूज से लोगों के जुड़ने का सिलसिला लगातार जारी है. खबर है कि सहारा से इस्तीफा देकर रवि शर्मा ने इंडिया न्यूज ज्वाइन किया है. वे सहारा में क्राइम हेड की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. रवि को इंडिया न्यूज में एडिटर क्राइम बनाया गया है. पिछले तेरह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय रवि शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी. इसके बाद वे 2001 में आजतक से जुड़ गए. 2008 तक वे आजतक से जुड़े रहे. इसी साल आजतक से इस्तीफा देकर सहारा समय पहुंचे थे. वे लगभग साढ़े चार सालों से सहारा को अपनी सेवाएं दे रहे थे.
रवि शर्मा को उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए 2005 में सीएनएन यंग जर्नलिस्ट अवार्ड मिल चुका है. इसके अलावा वो मातृश्री अवार्ड भी जीत चुके हैं. रवि की गिनती तेज तर्रार क्राइम रिपोर्टरों में की जाती है. रवि के अलावा इंडिया टीवी से इस्तीफा देकर सत्य प्रकाश, आशुतोष कुमार तथा मनीष कुमार भी इंडिया न्यूज पहुंचे हैं. इनमें से दो लोग इंडिया टीवी में एसोसिएट प्रोड्यूसर थे जबकि एक प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत थे.






